scriptUP Nikay Chunav: मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग | Patrika News
लखनऊ

UP Nikay Chunav: मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

UP Nikay Chunav Second Phase Voting: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान समाप्त हो गया है। इसी के साथ सभी प्रत्याशियों का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया।

लखनऊMay 11, 2023 / 06:40 pm

Rizwan Pundeer

voting news

आज के चरण में 7 मेयर सीटों का भी फैसला होना है।

UP Nikay Chunav Second Phase Voting: उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है। आज 38 जिलों में वोटिंग हुई। इसमें मेयर से लेकर सभासद तक कुल 6,929 सीटों के लिए वोट पड़े। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई को वोट डाले गए थे। नतीजों का ऐलान 13 मई को किया जाएगा।
-अयोध्या में 5 बजे तक 50, संतकबीरनगर में 56, कन्नौज में 60 और बाराबंकी में 5 बजे तक 49 फीसदी मतदान हुआ है।

-गाजियाबाद में 5 बजे तक 42 फीसदी और बरेली में 5 बजे तक 47 फीसदी मतदान हुआ है।
-दोपहर 3 बजे तक अलीगढ़ में 38 , पीलीभीत में 50, फर्रुखाबाद में 46, बुलंदशहर में 50, मिर्जापुर में 40, शाहजहांपुर में 43, अमेठी में 49, आजमगढ़ में 43, एटा में 47 और कासगंज में 3 बजे तक 50 फीसदी मतदान हुआ है
-दोपहर 3 बजे तक संतकबीरनगर में 43 फीसदी, भदोही में 44, अयोध्या में 41, बस्ती में 42, सुल्तानपुर में 45, गौतमबुद्धनगर में 53, मेरठ में 42 और हाथरस में 3 बजे तक 44 फीसदी मतदान हुआ है।
farji_voting_2.jpg

-दोपहर एक बजे तक अमेठी में 38, अंबेडकरनगर में 38, अयोध्या में 32, अलीगढ़ में 29 , आजमगढ़ में 33, एटा में 38, कन्नौज में 38, कानपुर देहात में 40, गाजियाबाद में 28, गौतमबुद्धनगर में 35, बस्ती में 45, बागपत में 39, मेरठ में 29 और हापुड़ में 1 बजे तक 42 फीसदी मतदान हुआ है।

-मेरठ में RLD के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने पर पार्टी ने सख्त एतराज जताया है। RLD महासचिव राजकुमार सांगवान ने कहा कि बीजेपी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

https://youtu.be/DjMyfNHHy84
-मेरठ के वार्ड 58 के भाजपा प्रत्याशी अंशुल गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया, निर्दलीय प्रत्याशी सुमित को भी हिरासत में लिया। एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग का लगा रहे थे आरोप।

-कन्नौज में पोलिंग बूथ पर सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव अजीम को गिराकर पीटा। पुलिस के सामने सपा नेता को पीटा गया।

-सपा ने कहा है कि आजमगढ़ की नगर पंचायत महाराजगंज में पुलिस की मिलीभगत से भाजपा के गुंडों के द्वारा समाजवादी पार्टी के मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है।

-अलीगढ़ के जमालपुर में फर्जी वोटिंग करते दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, वार्ड नं 65 में फर्जी वोट डालते पकड़ा गया।

-अयोध्या में मतदान करने पहुंचे मतदाता की स्कूटी गायब हो गई। राम नगरी के मुख्य मार्ग से स्कूटी चोरी हुई जबकि वहां काफी पुलिस तैनात है।

-नोएडा से लेकर आजमगढ़ तक में फर्जी वोटिंग करने की कोशिश करते हुए पुलिस ने महिलाओं और पुरुषों को पकड़ा है। इस तरह की काफी शिकायतें मिली हैं।

https://youtu.be/6VXbs7qhd7w
-अयोध्या नगर निगम में 11 बजे तक 19.09% मतदान हुआ है। कानपुर नगर निगम में 13.95% वोट पड़े हैं।

-11 बजे तक भदोही में 23, शाहजहांपुर में 21, बुलंदशहर में 28, आजमगढ़ में 17, चित्रकूट में 24, कानपुर में 14, अमेठी में 24, बदायूं में 25, सुल्तानपुर में 22, नोएडा में 28, अलीगढ़ में 18 और कासगंज में 27 प्रतिशत मतदान हुआ है।

-बुलंदशहर में सपा की नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। अर्चना फूट-फूटकर रो पड़ीं। यमुनापुरम के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुई घटना।

bulandshahar_news_1.jpg
सपा की नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांडे IMAGE CREDIT:
-गाजियाबाद में कवि कुमार विश्वास ने मतदान किया। वोट डालने के बाद कुमार विश्वास ने सभी से मतदान की अपील की।

– झांसी में BJP प्रत्याशी के पहुंचते ही स्ट्रांग रूम की लाइट चली गई। इस पर उनकी SP सिटी जमकर बहस हुई।


-सीओ सिटी, मऊ धनंजय मिश्रा ने बताया है कि निकाय चुनाव के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों से एक दर्ज़न से ज्यादा लोगों को फर्जी मतदान के मामले में हिरासत में लिया गया है।

mau_news_1.jpg
फर्जी मतदान के आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस. IMAGE CREDIT:
– सपा ने कहा है कि नगर पालिका कन्नौज के वार्ड नंबर 16 छेपट्टी में बूथ संख्या 56, 58, 59 पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक अपने साथियों के साथ मिलकर सपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।

-नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में सुबह 9 बजे तक 7.54 प्रतिशत वोट पड़े हैं। नगर पालिका परिषद मऊ में 9 बजे तक 12.17 प्रतिशत वोटिंग है।

-नगर पालिका बलिया में सुबह 9 बजे तक 9.34% वोट पड़े हैं। नगर पालिका भदोही में 8.39 वोट पड़े हैं।

-गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर और नगर निकाय में भी डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए जिससे प्रदेश के साथ ही शहर का भी विकास हो।

-DCP गाजियाबाद निपुण अग्रवाल ने कहाकि गाजियाबाद में निकाय चुनाव को देखते हुए हमने पूरे महानगर को 32 जोन और 126 सेक्टर में बांटा है। 61 से ज्यादा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर PAC और सभी केंद्रों पर महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है।
voting_vk_singh.jpg
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह वोट डालते हुए। IMAGE CREDIT:

-अलीगढ़ में आनंद कुलकर्णी, DIG ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव चल रहा है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बूथों पर अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

-कानपुर में DM विशाख जी अय्यर ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। पूरे क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती है।

voting_election_news.jpg
अलीगढ़ में मतदान के बारे में बताते DIG आनंद कुलकर्णी IMAGE CREDIT:
-सपा ने कन्नौज नगर पालिका परिषद के एम. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल पोलिंग, वार्ड नंबर 5 काजी टोला के बूथ नंबर 21, 22, 23 पर स्लो वोटिंग होने की शिकायत की है।

-चित्रकूट में सुबह 9:00 बजे तक कर्वी में 8.89, मानिकपुर में 10.28, मऊ में 11.64 और राजापुर में 10.35% मतदान हुआ है।

– सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने पुलिस पर लगाए आरोप। नोएडा के दादरी में पोलिंग बूथ पर पुलिस ID चेकिंग के नाम पर मतदाताओं को भगा रही है।

– मेरठ कैंट से विधायक अमित अग्रवाल ने कहा है कि मेरठ ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत होने जा रही है। उन्होंने सभी निगम जीतने का दावा किया है।
https://youtu.be/BpcC79EKftg

-सुबह 9 बजे तक अयोध्या नगर निगम में 8.75% मतदान हुआ है। सोनभद्र जिले में सुबह 9 बजे तक 10.21% वोट पड़े हैं। मेरठ में 9 बजे तक 7.66 प्रतिशत मतदान।

-सुबह 9 बजे तक जनपद मिर्जापुर में 07.56% मतदान हुआ है। नगर पालिका परिषद चुनार में सबलसे ज्यादा 10.90% वोट पड़े हैं।

-मेरठ से सपा की मेयर प्रत्याशी सीमा ने पति अतुल प्रधान के साथ वोट डाला। सपा विधायक अतुल ने कहा, लोकतंत्र के महापर्व में हमनें मतदान कर जिम्मेदारी निभाईं। आप सभी भी मतदान अवश्य करें।

atul_pradhan_mla_sp_party.jpg
सीमा प्रधान और अतुल प्रधान वोट डालने के बाद। IMAGE CREDIT:

-गाजियाबाद के मकनपुर के बूथ संख्या 1038 पर EVM खराब होने की शिकायत आई है।

-कानपुर में संत कवर धर्मशाला सिंधी कॉलोनी के बूथ नंबर 1130 की EVM खराब होने से कक्ष के बाहर लगी लंबी कतार।

-गौतमबुद्धनगर के मिहिर भोज इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान के लिए उत्साह है। यहां मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।

-कानपुर से बीजेपी की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने डीजी कॉलेज में मतदान किया। अपने पति के साथ वो मतदान करने पहुंचीं।

voting_kd.jpg
गौतमबुद्धनगर के मिहिर भोज इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़। IMAGE CREDIT:
-सपा ने कहा है कि कन्नौज नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 के पोलिंग भोलानाथ धर्मशाला बूथ संख्या 70 व 71 पर सत्तापक्ष के राजा पाठक और उसके साथी गुंडो समाजवादी पार्टी के सभासद प्रत्याशी से अभद्रता कर रहे हैं।

-सीएम योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें।

votiing_k.jpg

-चित्रकूट में अध्यक्ष पर 14 व सभासद पद के लिए 471 प्रत्याशी मैदान में है। नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में 11 सेक्टर पांच जोन समेत कुल 141 बूथ बनाए गए हैं।

-गाजियाबाद में संजय नगर के बूथ संख्या 929 पर EVM खराब होने की शिकायत सामने आई है। कानपुर में बूथ संख्या 1260 में एवीएम खराब हुई है।

https://youtu.be/JHGxQhhWzsY

-कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शाजहांपुर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया।

-मेरठ में वार्ड 62 की बूथ संख्या 739 की EVM मशीन खराब। नगला पट्टू पोलिंग बूथ पर भी EVM मशीन खराब होने की शिकायत है।

voting_azam.jpg
आजमगढ़ में बूथ के बाहर महिलाओं की कतार। IMAGE CREDIT:

-कानपुर के घाटमपुर से नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मारी गई है। रात में उन पर हमला हुआ है। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

-उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। गाजियाबाद के राजनगर में बने पिंक बूथ पर लोगों में वोट डालने के लिए उत्साह दिखा।

-आजमगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान महिला मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

आजमगढ़ के शिबली गर्ल्स कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह ही महिलाओं की लंबी कतारें हैं। महिलाएं पुरूषों के मुकाबले ज्यादा संख्या में सुबह के वक्त बूथ पर दिख रही हैं।

votingsss.jpg

-उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। गाजियाबाद के राजनगर में बने पिंक बूथ पर लोगों में वोट डालने के लिए उत्साह दिखा।

-आजमगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान महिला मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।


-दूसरे चरण में ही अलीगढ़ और मेरठ की मेयर सीटें भी सीटें हैं, जिन पर 2017 में बसपा जीती थी। बाकी सभी मेयर भाजपा के बने थे।

– इस चरण में कुल 39,146 उम्मीदवार मैदान हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में 7 नगर निगमों के महापौर पद पर 83 उम्मीदवार और 581 पार्षद पदों पर 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं।

-95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद पर 969 उम्मीदवार, नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्य पद पर 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं।

votings.jpg
-नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2,942 उम्मीदवार और नगर पंचायतों के 3,459 सदस्य पद के लिए 17,997 उम्मीदवार मैदान में हैं।

-मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर और अयोध्या नगर निगम में मेयर और पार्षदों के निर्वाचन के लिए 6,111 मतदान स्थल और 1,798 मतदान केंद्र बनाए हैं।


-95 नगर पालिका परिषदों में 8,198 मतदान स्थल और 2,537 मतदान केंद्र बने हैं। 268 नगर पंचायतों और 3,495 नगर पंचायत वार्डों के लिए 5,309 मतदान स्थल व 2,043 मतदान केंद्र बनाए हैं।
voting_photo.jpg
-आज जिन जिलों में वोटिंग हो रही है। वो हैं- अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो