जारी निर्देशों के अनुसार, यूपी पंचायत चुनाव में किसी भी पदाधिकारी को अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की इजाजत नहीं होगी। बल्कि चुनाव के लिए ऐसी महिलाओं की एक टीम बनाई जाएगी, जो चुनाव में जीत का परचम लहरा सके। सीएम योगी की अगुवाई में होने वाले चुनाव से भाजपा राज्य के गांव-गांव में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है। इसी वजह से भाजपा हर स्तर पर अपने अधिकृत कैंडिडेट खड़ी करेगी। इसकी तैयारी जोरों पर है।