scriptरोहिंग्या मुस्लमानों के आतंकी होने की बात पर यूपी सर्तक, तैयार हुई विशेष रिपोर्ट! | UP Police action after Government report on Myanmar Rohingya Muslims | Patrika News
लखनऊ

रोहिंग्या मुस्लमानों के आतंकी होने की बात पर यूपी सर्तक, तैयार हुई विशेष रिपोर्ट!

रोहिंग्या मुस्लमानों (Myanmar Rohingya Muslim) पर केंद्र की रिपोर्ट के बाद यूपी पुलिस अलर्ट।

लखनऊSep 19, 2017 / 07:55 pm

Dhirendra Singh

Myanmar Rohingya Muslims

Rohingya Muslim News

लखनऊ. शरणार्थी रोहिंग्या मुसलमानों (Myanmar Rohingya Muslim) को लेकर देश में बड़ा विवाद खड़ा हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट में जहां रोहिंग्या शरणार्थी मानवाधिकार के तहत उन्हें मदद देने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार ने उनसे देश की सुरक्षा के खतरे की बात कहकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इसके बाद जहां भी रोहिंग्या मुसलमानों शरणार्थी के तौर पर डेरा डाले हुए हैं, उन राज्यों की पुलिस और खुफिया तंत्र चौकस हो गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर सुरक्षा के मद्देनज़र एक विशेष रिपोर्ट तैयार कर ली है।

विशेष रिपोर्ट में ठिकानों का जिक्र
उत्तर प्रदेश अपर महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा शरणार्थी रोहिंग्या मुसलमानों के बीच आतंकियों और अपराधियों के छुपे होने की जानकारी हुई है। इस संदर्भ में यूपी पुलिस पूरी चौकसी बरत रही है। इसके तहत एक विशेष रिपोर्ट तैयार की गई है। इसके अंर्तगत यूपी में उन जगहों को चिन्हित कर लिया गया, जहां रोहिंग्या शरणार्थी के रूके होने की संभवाना है। साथ ही उन स्थानों को भी चिन्हित किया गया है, जहां-जहां इनके सर्मथन के लिए प्रोटेस्ट हुए हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली हैं कि इनमें से कोई गैरकानूनी गतिविधि अंजाम देने का प्रयास कर रहा है। लेकिन किसी प्रकार की अस्थिरता न फैले इस लिए रिपोर्ट को गुप्त रखा गया है। पुलिस सभी इलाकों पर नज़र बनाए हुए है।

दिल्ली के रास्ते यूपी में इंट्री!
गृह मंत्रालय के अधिकारी द्वारा कहा गया है कि भारत-म्यानमार सीमा पार करने के बाद कई आतंकी पृष्ठभूमि के रोहिंग्या मुसलमान जम्मू, दिल्ली, हैदराबाद और मेवात में सक्रिय हैं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि यह दिल्ली के रास्ते यूपी में भी शरण ले चुके हैं। ऐसे में यूपी पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र एक्टिव कर दिया है।

सभी नहीं आतंकी
म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ जातिय हिंसा बड़ी त्रासिदी साबित हुई। इससे बचने के लिए उन्होंने म्यांमार को छोड़कर भारत के जम्मू, दिल्ली, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व अन्य जगहों पर शरण ली। यह लगभग अपना सब कुछ वहां छोड़ आए हैं, जो कि उनके साथ हुई हिंसा के कारण फिर से वापस नहीं जाना चाहते। साथ ही भारत से यहीं रहने देने की गुहार लगा रहे हैं।

Home / Lucknow / रोहिंग्या मुस्लमानों के आतंकी होने की बात पर यूपी सर्तक, तैयार हुई विशेष रिपोर्ट!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो