5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Faorecast : ठंड से ठिठुर रहा उत्तर प्रदेश, अब बारिश और शीतलहर का अलर्ट, रहें सावधान

UP Weather Faorecast : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जिसके चलते शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा, इस बीच कहीं-कहीं पाला भी पड़ने की आशंका है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 31 Dec 2020, 3:51 PM IST

photo_2020-12-31_15-47-04.jpg

भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ मौसम केंद्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 02, 03 और 04 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Weather Faorecast. राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गलन भरी सर्दी का सितम जारी है। सुबह से भले ही सूर्यदेव के दर्शन हो जा रहे हैं, लेकिन धीमे-धीमे चलने वाली पछुआ हवाएं लोगों को ठिठुरा रही हैं। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। बुधवार रात से ठिठुरन भरी सर्दी में और इजाफा हुआ है जो गुरुवार को भी जारी रहा। धूप के बावजूद गलन में कमी नहीं आ रही है। राजधानी समेत कई जिलों में न्यूनतम पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, कड़ाके की ठंड और बारिश के साथ नये वर्ष (2021) का आगाज हो सकता है। मौसम विभाग ने जनवरी के पहले हफ्ते में कड़ाके की ठंड के साथ ही बारिश और कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जिसके चलते शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। इस बीच कहीं-कहीं पाला भी पड़ने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ मौसम केंद्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 02, 03 और 04 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 04 और 05 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की गरज चमक के साथ रिमझिम हो सकती है। शेष स्थानों पर मौसम सामान्यत: शुष्क रहेगा। सुबह में एक दो स्थानों पर छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। एक जनवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

गुरुवार को राजधानी लखनऊ में दिन का आगाज कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच हुआ। कोहरा सुबह से ही छाया था मौसम साफ था, जिसके चलते वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आये। सूर्यदेव समय पर निकले, जिसके चलते नौ बजे तक कोहरा छंट गया था, लेकिन पछुआ हवायें लोगों को ठिठुराती रहीं। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चिकित्सकों की सलाह है कि ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ों का प्रयोग करें। बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। पीने में गुनगुने पानी का प्रयोग करने से भी ठंड से बचाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : बारिश के बाद बढ़ जाएगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कड़ाके की ठंड को रहें तैयार
बुधवार को रायबरेली का फुर्सतगंज प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान रहा, जहां रात का पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा बरेली में रात का तापमान 3.7 डिग्री, अयोध्या व सुलतानपुर में यह 4 डिग्री सेल्सियस और बांदा में 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुजफ्फगर, आगरा व अलीगढ़ में भी रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, आगरा मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में सर्द बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा। दिन और रात के तापमान में तेजी के साथ गिरावट आएगी। पछुआ हवा के चलने के कारण कोहरा नहीं रहेगा, लेकिन लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : भीषण ठंड ने लोगों को कंपाया, 5 डिग्री से नीचे पहुंचा इस जिले का पारा