5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : भीषण ठंड ने लोगों को कंपाया, 5 डिग्री से नीचे पहुंचा इस जिले का पारा

Weather Forecast. मौसम विभाग के अनुसार अभी पारा लुढ़केगा, जिसके चलते लोगों को ठंड का सितम और सहन करना पड़ेगा...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 19 Dec 2020, 4:17 PM IST

photo_2020-12-19_16-10-22.jpg

मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों में ठंड से राहत मिलने की किसी भी संभावना से इंकार किया है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. लोगों को हांड कंपाने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। लोग दिन में भी ठंड से कांपते नजर आये। पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन से दिन में भी आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। जिले में ठंड का सितम इस कदर हावी है कि पारा लुढ़क कर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना से इंकार किया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पारा और लुढ़केगा और लोगों को ठंड का सितम और सहन करना पड़ेगा।

सुलतानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम हर रोज बढ़ता जा रहा है। एक हप्ते से अधिक समय से पड़ रही ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पहाड़ों से आ रही बर्फ़ीली सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों को घरोँ में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लगातार तीन दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गनीमत यह है कि दिन में धूप निकल आने से लोगों को ठंढ से कुछ राहत मिल जाती है, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर अपने पूरे रौ में पहुंच जाती है।

अगले 24 घंटों में और गिरेगा पारा
मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों में ठंड से राहत मिलने की किसी भी संभावना से इंकार किया है। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उन्होंने अगले 24 घण्टों में पारा और गिरने का अनुमान लगाया है।

By- राम सुमिरन मिश्र

यह भी पढ़ें : जानें- क्या हैं पछुआ हवायें, जिनके चलने पर बढ़ जाती है ठिठुरन भरी ठंड

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश