8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का 19 जनवरी से कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड़ से कांपेगा यूपी

Weather Alert And Update मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, 18 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। जिसकी वजह से 19 जनवरी व 20 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बन सकती है। और 20 जनवरी के बाद कई जिलों में बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Jan 2022, 6:59 PM IST

Weather Updates : यूपी में 9-10 सितंबर को गरज संग भारी बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Updates : यूपी में 9-10 सितंबर को गरज संग भारी बारिश का मौसम अलर्ट

लखनऊ. यूपी में जैसे इस वक्त मौसम के हालात है, उस हिसाब से अभी कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिलनीे वाली है। उपर से मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, 18 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। जिसकी वजह से 19 जनवरी व 20 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बन सकती है। और 20 जनवरी के बाद कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेताया है कि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और ठंडे दिन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक घना कोहरा और अत्यधिक ठंडे दिन होने की संभावना है। लखनऊ शहर का एक्यूआइ स्तर 259 पर दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में है। लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) मापने के लिए प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बरसेंगे मेघा

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 20 जनवरी के बाद यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और ठंडे दिन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक घना कोहरा और अत्यधिक ठंडे दिन की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें : 17-20 जनवरी यूपी के इन जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का मौसम अलर्ट

लखनऊ में कड़ाके की सर्दी

राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह को कड़ाके की सर्दी थी। मौसम शुष्क रहा, पर हवाओं की वजह से दिन ठंडा रहा। दोपहर में धूप अचानक निकली पर कोई राहत नहीं मिली। वैसे तो मौसम विज्ञानियों ने कहाकि, आगामी पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और मौसम में किसी बड़े बदलाव की आशंका नहीं है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस की रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान कानपुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान वाराणसी में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी के अधिकतर शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब

लखनऊ शहर का एक्यूआइ स्तर 259 पर दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में है। लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) मापने के लिए प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। इनके अनुसार लालबाग में एक्यूआइ का स्तर 191, तालकटोरा में 176, केंद्रीय विद्यालय, अलीगंज में 155, रायबरेली रोड स्थित बी आर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में 135, कुकरैल पिकनिक स्पाट-एक में एक्यूआइ का स्तर 111, गोमती नगर में एक्यूआइ का स्तर 109 पर दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का इन 16 जिलों में घने कोहरे और 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जबरदस्त गलन से ठिठुरा यूपी

शीतलहर से बुजुर्गों की रक्षा करें - सीएम
सीएम ने कहा कि शीतलहर को देखते हुए असहाय, निराश्रित लोगों, अकेले रह रहे बुजुर्ग जनों, दिव्यांगजनों पर विशेष ध्यान दिया जाए। बारिश, ओलावृष्टि के कारण कुछ जिलों से जन-धन की क्षति होने की सूचना मिली है। राहत विभाग पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ प्रभावित लोगों से संपर्क करें। लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।