scriptWeather Alert: यूपी समेत 17 राज्यों में 84 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार | Weather Alert due to heavy rain in many states including UP | Patrika News
लखनऊ

Weather Alert: यूपी समेत 17 राज्यों में 84 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार

Weather Alert: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात पहुंच चुका है। इसी के साथ यूपी समेत 17 राज्यों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने मानसून के रफ्तार पकड़ने की जानकारी दी है।

लखनऊJun 16, 2023 / 06:01 am

Vishnu Bajpai

Weather Alert due to heavy rain in many states including UP
Weather Alert: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात पहुंच चुका है। इसी के साथ यूपी समेत 17 राज्यों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने मानसून के रफ्तार पकड़ने की जानकारी दी है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश का कहना है कि 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मानसून आगे बढ़ रहा है। जबकि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 150-200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि चक्रवाती तूफान गुजरात पहुंच चुका है। भारी तबाही को देखते हुए गुजरात में साइक्लोन का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इसके बाद राजस्‍थान होते हुए चक्रवाती तूफान यूपी की ओर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें

यूपी के 31 जिलों में 18 जून से झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

इससे यूपी समेत 17 राज्यों में भारी आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है। मो. दानिश के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान, गुजरात में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगे। इसके अलावा राजस्थान के 19 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 16 जून को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Hindi News/ Lucknow / Weather Alert: यूपी समेत 17 राज्यों में 84 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो