2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 2-3 दिसम्बर को भारी बारिश का अलर्ट, 50-70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवा

Weather Update - मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दो और तीन दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है। यहां पर बारिश के साथ 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। जिससे शीतलहरी भी बढ़ेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Nov 2021, 6:05 PM IST

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 2-3 दिसम्बर को भारी बारिश का अलर्ट, 50-70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवा

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 2-3 दिसम्बर को भारी बारिश का अलर्ट, 50-70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवा

लखनऊ. UP Weather Alert यूपी में मौसम सर्द हो रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तर प्रदेश में दिसंबर माह के पहले हफ्ते में ही ठंड में बढ़ेगी। साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि सूबे के कई जिलों में दो दिसम्बर व तीन दिसम्बर को तेज हवा संग भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने पहले से ही बता दिया था कि इस साल दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड होगी।

दिसम्बर में जबरदस्त ठंड पड़ेगी :- उत्तर प्रदेश में आने वाले माह में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, दिसम्बर माह की शुरुआत से प्रदेश की फिजां बदली हुई रहेगी। यूपी के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम का यह बदलाव पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दो और तीन दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है। यहां पर बारिश के साथ 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। जिससे शीतलहरी भी बढ़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव से 30 नवम्बर से बदलेगा मौसम :- चार दिसम्बर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम नम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव 30 नवम्बर मंगलवार शाम से ही देखने को मिलेगा।

रैन बसेरा संग अलाव जलाने के निर्देश :- मौसम में होने वाले इस बड़े बदलाव का असर हर वर्ग पर पड़ेगा। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को रैन बसेरा संग अलाव जलाने की तैयारी के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट