2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

UP Cold Wave Update - यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले 24 घंटों के बाद से ठंड बढ़ जाएगी। शीतलहर जैसी स्थिति हो जाएगी। साथ ही रात और सुबह कोहरा घना होगा। ठंड से बचें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Nov 2021, 11:19 AM IST

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

लखनऊ. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, यूपी के कई जिलों में 26 नवंबर से शीतलहर (Cold Wave in UP) और गलन शुरू होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से शनिवार 27 नवम्बर से ठंड और बढ़ जाएगी। उत्तराखंड से आने वाली ठंडी हवाएं भी मौसम को सर्द करेंगी। आने वाले दिनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ मौसम विभाग का अलर्ट है कि लखनऊ सहित यूपी के कुछ जगहों पर आज बारिश हो सकती है।

यूपी में नवंबर अब खात्मे पर है, सिर्फ पांच दिन बाकी हैं, दिसम्बर माह शुरू होने वाला है। ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुबह से काफी ठंड है। और हल्का सा कोहरा छाया हुआ है। सुबह सात बजे लखनऊ में तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। वैसे आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ और आस पास बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं

मौसम विज्ञानियों का अलर्ट :- मौसम विभाग विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन व अलनीनो प्रभाव की वजह से भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस वजह से गर्मियां बढ़ी हैं और सर्दियों में भी इजाफा होने का अनुमान है। अभी ज्यादातर मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ठंड शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में सभी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस वर्ष सभी इलाकों में ज्यादा दिनों तक ठंड होगी।

UP Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट यूपी में पछुआ हवा की वजह से पारा लुढ़का, बढ़ेगी ठंड