मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बादल छाये रहने और रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी भी अभी से शुरू हो गई है। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। जिसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली में भी दिखाई दे रहा है।
मौसम विज्ञान ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में कई जगहों पर भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मध्य पर्वतीय क्षेत्र में बारिश हो सकती है। जिससे मौसम काफी ठंडा हो सकता है जिससे लोगों को तेज ठंड का एहसास होगा।