scriptUP में भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं, पारा 48 के पार, रविवार को और बुरे होंगे हालात | weather report tamprechar crosses 48.8 degree celsius uttar pradesh ba | Patrika News
लखनऊ

UP में भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं, पारा 48 के पार, रविवार को और बुरे होंगे हालात

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार यानी 15 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में लू की भीषण स्थिति होने की संभावना है।

लखनऊMay 15, 2022 / 08:29 am

Jyoti Singh

images_1558164704380_temperature.jpg
एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। एक तरफ गर्म हवाओं यानी लू ने जीना दुश्वार किया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ तेज धूप से हाल बेहाल हो रहा है। वहीं बात करें शनिवार की तो यूपी बांदा में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही भारत-गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तर-पश्चिम भारतीय मैदानी इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और पंजाब के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति देखी गई। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में प्रचंड गर्मी के बीच जल्द मानसून देने वाला है दस्तक, खत्म होगा बरसात का इंतजार

रविवार को भीषण लू की स्थिति

इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार यानी 15 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में लू की भीषण स्थिति होने की संभावना है। 15 मई को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति और जम्मू डिवीजन, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में लू की भीषण स्थिति होने की संभावना रहेगी। वहीं रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को धूल भरी आंधी/तूफान आने की संभावना है।
IMD ने दी चेतावनी

उधर, लू की स्थिति को देखते हुए IMD ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गंभीर गर्मी की लहर की स्थिति के साथ कई हिस्सों में गर्मी की लहर की स्थिति 15 मई को उसी क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में देखी जाएगी। इसके बाद तीव्रता और स्थानिक में कमी, 15 मई को कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर की स्थिति और गर्मी की लहर की स्थिति होगी। 15 मई को मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में गंभीर गर्मी की स्थिति के साथ कई हिस्सों में 16 और 17 मई को कुछ अलग-अलग हिस्सों में गर्मी की लहर की संभावना है।
ये भी पढ़ें: UP: अब माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों की नहीं चलेगी मनमानी, इस दिन से दर्ज होगी बॉयोमीट्रिक अटेडेंस

इस दिन से बारिश की संभावना

तीन दिन बाद मौसम के बदलने के संकेत भी मिल रहे हैं। बताया जाता है 16 से 17 मई के बीच जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके असर से मौसम में बदलाव होगा और 19 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर से सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में 15 मई तक प्रवेश करने की संभावना जताई है। 28 मई के बाद से प्री-मानसून की गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। वहीं 16 और 17 मई को उत्तरी पंजाब में और उसी दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है।

Home / Lucknow / UP में भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं, पारा 48 के पार, रविवार को और बुरे होंगे हालात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो