29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP: अब माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों की नहीं चलेगी मनमानी, इस दिन से दर्ज होगी बॉयोमीट्रिक अटेडेंस

बॉयोमीट्रिक सत्यापन के द्वारा उपस्थिति की व्यवस्था के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल द्वारा बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का ट्रायल 25 जून को किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 14 May 2022, 1:44 PM IST

rfid-inteagration.jpg

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सरकारी स्कूलों को अब क्वालिटी एजुकेशन देने की व्यवस्था पर जोर दिया है। साथ ही इस संबंध में शिक्षा विभाग को बड़ा आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत यूपी के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों (Secondary Schools) के शिक्षकों को बॉयोमीट्रिक सत्यापन (Biometric Verification) द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यानी अब शिक्षकों की अटेंडेंस बायोमेट्रिक के माध्‍यम से होगी। रजिस्‍टर में हस्‍ताक्षर करने की व्‍यवस्‍था खत्‍म होगी। बता दें ये नई व्‍यवस्‍था एक जुलाई से लागू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: UP Panchayat Sahayak Bharti: यूपी में फिर होगी पंचायत सहायक पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सौ दिनों की योजना तैयार

बता दें, बॉयोमीट्रिक सत्यापन के द्वारा उपस्थिति की व्यवस्था के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल द्वारा बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का ट्रायल 25 जून को किया जाएगा। पोर्टल द्वारा तैयार बॉयोमीट्रिक सिस्टम उंगलियों के निशान, आइरिस पैटर्न और अन्य पहचान से काम करेगा। यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहले सौ दिनों की योजना तैयार कर ली है। विभाग ने इसके लिए 20 लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिनका समय तय कर लिया गया है। हर लक्ष्य के सुचारू संचालन और प्रत्येक लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए समितियों का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें: ताजमहल पर कोर्ट की टिप्पणी को लेकर KRK ने कसा तंज, लोगों ने सुनाई जमकर खरी-खोटी

सरकारी कॉलेजों में होगी होगी वाईफाई की सुविधा

गौरतलब है कि इन लक्ष्यों के साथ ही सभी प्रमुख कार्रयों में नियुक्तियों को लिए विभाग ने निर्णय लिया है। निर्णय के मुताबिक, सभी नियुक्तियां यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड विभाग 15 जून तक कर देगा। वहीं खबरों के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में 15 जून तक वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। साथ ही 20 जून तक राज्य के 33,700 स्कूलों की वेबसाइट होगी। जिसपर राज्य के 1.27 करोड़ विद्यार्थियों का ईमेल समेत डाटा होगा।