खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय के लिए हर किसान को खाद्य विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पर खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए पंजीकरण करा चुके किसानों को दोबारा पंजीयन की जरूरत नहीं होगी। पर किसान को इसे अपडेट करना जरूरी होगा। विभाग के अनुसार, गेहूं के भुगतान में कोई दिक्कत न हो इसलिए, किसान पंजीकरण करते वक्त एक्टिव बैंक खाते विवरण दें।