scriptभाजपा कार्यालय के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप | Woman Suicide Attempt outside BJP Office Allegations Against Police | Patrika News
लखनऊ

भाजपा कार्यालय के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

महिला को किसी तरह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, महिला ने अपने आत्मदाह की वजह गोसाईगंज की पुलिस को बताया। महिला का कहना है कि उसके बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाकर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

लखनऊApr 01, 2022 / 03:00 pm

Karishma Lalwani

Woman Suicide Attempt outside BJP Office Allegations Against Police

Woman Suicide Attempt outside BJP Office Allegations Against Police

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय के सामने दोपहर करीब 12.30 बजे एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने खुद को आग लगा दी थी। शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल देने के बाद वह खुद को मारना चाहती थी। इस बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने महिला को रोकने का प्रयास किया। महिला को किसी तरह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, महिला ने अपने आत्मदाह की वजह गोसाईगंज की पुलिस को बताया। महिला का कहना है कि उसके बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाकर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचाया अस्पताल

गोसाईगंज के रानीखेड़ा बरौन कला की रहने वाली रामप्यारी शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाला। इस बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ी। पुलिसकर्मी भागकर महिला के पास गए और उसे बचाने का प्रयास किया। इस पर रामप्यारी ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि गोसाईगंज पुलिस ने फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें

माफिया मुख्तार अंसारी की संपत्ति में बेटों की सहभागिता, अब ईडी कसेगी शिकंजा, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

योगी सरकार 2.0 में नौकरशाही और पुलिस महकमे में बदलाव, चार आईपीएस अफसरों के तबादले

जबकि उसका कोई सरोकार नहीं है। कई बार थाने में मदद के लिए गुहार लगाई है लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। महिला को मदद का आश्वासन देते हुए प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की सेहत में सुधार है।

Home / Lucknow / भाजपा कार्यालय के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो