scriptWorld Thyroid Day 2022: दोहरी बीमारी की चपेट में डायबिटीज रोगी, थाइरायड की ये है बड़ी वजह | World Thyroid day 2022 Theme Difficulties for Diabetes Patients | Patrika News
लखनऊ

World Thyroid Day 2022: दोहरी बीमारी की चपेट में डायबिटीज रोगी, थाइरायड की ये है बड़ी वजह

World Thyroid day 2022 Theme: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डायबिटीज के साथ साथ थायरायड लोगों में बड़ी संख्या में बढ़ रहा है। थायराइड फेडरेशन इंटरनेशनल ने थीम की घोषणा की है, इट्स नॉट यू यह आपका थायराइड है।

लखनऊMay 25, 2022 / 10:48 am

Snigdha Singh

World Thyroid day 2022 Theme Difficulties for Diabetes Patients

World Thyroid day 2022 Theme Difficulties for Diabetes Patients

बुधवार को विश्व थायरायड दिवस है। यह बीमारी भी डायबिटीज की तरह तेजी से बढ़ रही है लेकिन मरीज इसे हल्के में लेकर सालों तक के लिए टाल देता है। डायबिटीज के मरीजों में अब शुगर के साथ हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म की दोहरी मार पड़ रही है। हालांकि कानपुर में हाइपोथायरायडिज्म के अधिकतम मरीज हैं। इसका ग्राफ नान-डायबिटीज मरीजों में भी मिलने लगा है। थायरायड ने उम्र का बंधन भी तोड़ दिया है। थायरायड ने 40 पार के साथ ही अब किशोर और युवाओं को भी घेरना शुरू कर दिया है। यही नहीं, थायरायड की बीमारी मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन के साथ सब्जियों और डब्बा बंद पदाथों में प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल भी कारण बन रहा है।
इसका खुलासा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की स्टडी में किया गया है। मेडिसिन विभाग में 200 नए डायबिटीज मरीजों को स्टडी में शामिल किया गया। स्टडी में सामने आया कि जिन्हें डायबिटीज है, उनमें 19 फीसदी को हाइपोथायरायडिज्म और 5 फीसदी को हाइपरथायरायडिज्म भी पाया गया। सिर्फ 76 फीसदी में थायरायड नहीं मिला। इन मरीजों में पालीकुलर सेल्स टूटे मिले, इसी वजह से उनमें थायरायड हारमोन्स में असंतुलन मिला है। स्टडी में डॉक्टरों ने सभी का टी4 और टीएचएच कराया तब थायरायड का पता लगा।
यह भी पढ़े – यें हैं दसवीं-बारहवीं के टॉपर्स, इंजीनियरिंग कर बनना चाहते हैं IAS

थायरायड के लक्षण

थाइरायड के लक्षण है कि गर्दन के पास वाली स्किन की सिलवटों का ब्लैक होना। इसके साथ ही चिंता, घबराहट और ब्रेन फोग होना। यदि अच्छी नींद लेने में कठिनाई हो रही और थकान कमजोरी महसूस हो रही है तो यह भी थायरायड का लक्षण होता है।
थायरॉइड बढ़ने पर क्या खाएं

– हाई कैलोरी फूड (फुल क्रीम दूध और उससे बनी दही, पनीर, चीकू, केला, खजूर)

– उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ (दाल, राजमा, दही, अंडा, मछली आदि)
– बादाम, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली

– सफेद तिल, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज, खरबूजे के बीज

– सब्जियों में फूलगोभी, ब्रोकली

वर्ल्ड थायरायड डे की थीम

इस साल विश्व थायराइड दिवस के लिए कोई अलग थीम नहीं है। हालांकि, 22 और 28 मई के बीच मनाए गए थायराइड जागरूकता सप्ताह के लिए, थायराइड फेडरेशन इंटरनेशनल ने थीम की घोषणा की है, “इट्स नॉट यू, यह आपका थायराइड है।” विषय यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित था कि लोग थायराइड विकारों के सबसे सामान्य लक्षणों को समझें और इसे ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Home / Lucknow / World Thyroid Day 2022: दोहरी बीमारी की चपेट में डायबिटीज रोगी, थाइरायड की ये है बड़ी वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो