scriptउत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी, जानें कब बारिश-बर्फबारी के आसार | Yellow alert regarding weather in Uttarakhand today | Patrika News
लखनऊ

उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी, जानें कब बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते से शुष्क मौसम के बीच पाले और कोहरे ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। मौसम विभाग ने आज से राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

लखनऊDec 19, 2023 / 09:31 am

Naveen Bhatt

snowfall.jpg

उत्तराखंड में बर्फबारी

इस समय राज्य में कड़ाके की ठंड का प्रकोप चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पाले और कोहरे ने लोगों की परेशानियां दोगुनी कर दी हैं। राजधानी देहरादून समेत ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच रहा है। अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में सुबह खेत पाले की सफेद चादर ओढ़ रहे हैं। इसके कारण पहाड़ में तापमान लगातार कम हो रहा है। साथ ही पाले के कारण फसलों को भी व्यापक नुकसान पहुंच रहा है। पहाड़ के अनेक स्थानों पर तापमान माइनस में चल रहा है।
यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दरमियान पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यूएस नगर और हरिद्वार में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
23-24 दिसंबर को सक्रिय होगा विक्षोभ
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 23 और 24 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है। यदि ये विक्षोभ मजबूत रहा तो इस दरमियान राज्य में बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

Hindi News/ Lucknow / उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी, जानें कब बारिश-बर्फबारी के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो