31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर खड़ी गाड़ी की तस्वीर भेजने वाले को मिलेगा 500 रुपए का इनाम, जानें आखिर यह मामला है क्या

New Law मैं एक कानून लाने वाला हूं कि, रोड पर जो गाड़ी खड़ी करेगा, उसका जो मोबाइल से फोटो खींचकर भेजेगा, उसको अगर 1,000 रुपए का जुर्माना होगा तो उसमें से 500 रुपए फोटो भेजने वाले को मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Jun 2022, 10:42 AM IST

wrongly_parked_vehicle.jpg

उत्तर प्रदेश के सभी निजी व पब्लिक ट्रासपोटर्स वाहन चालक सावधान। अब अगर आप ने अपने वाहन को कहीं भी खड़ा किया तो आपकी खैर नहीं है। सरकार एक नया नियम लाने जा रही है जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति सड़क पर खड़े वाहन की तस्वीर भेजता है तो वाहन मालिक पर 1,000 रुपए का जुर्माना लग सकता है। उसी जुर्माने की रकम से तस्वीर भेजने वाले को 500 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस को कानून बनाने की तैयारी जोरों पर हैं। एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात कही। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहाकि, सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने से अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इसे दूर करने के लिए वह सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने के चलन को रोकने के लिए कानून लाने पर विचार कर रहे हैं। यह कानून यूपी सहित पूरे देश में लागू होगा।

आने वाले नए कानून के बारे में बताया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस नए कानून के बारे में बताया कि, मैं एक कानून लाने वाला हूं कि, रोड पर जो गाड़ी खड़ी करेगा, उसका जो मोबाइल से फोटो खींचकर भेजेगा, उसको अगर 1,000 रुपए का जुर्माना होगा तो उसमें से 500 रुपए फोटो भेजने वाले को मिलेगा। इससे पार्किग की समस्या दूर हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने इस चलन पर खेद जताया कि लोग अपने वाहनों के लिए पार्किग नहीं बनाते। इसके बजाय लोग अपने वाहनों को सड़कों पर ही खड़ी कर देते हैं।

यह भी पढ़ें - यूपी सरकार जल्द 40,000 अतिरिक्त कांस्टेबलों की करेगी भर्ती, जानें कब होगी भर्तियां