scriptशादी के नाम पर करता रहा दुष्कर्म, फिर खुला ऐसा राज कि पुलिस पीछे पड़ी | Rape with girl-friend in Ludhiana Punjab latest crime news | Patrika News

शादी के नाम पर करता रहा दुष्कर्म, फिर खुला ऐसा राज कि पुलिस पीछे पड़ी

locationलुधियानाPublished: Apr 18, 2020 03:13:12 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

एक युवक ने स्वयं को अविवाहित बताकर अपनी सहकर्मी से संबंध बना लिए। झांसा दिया कि शादी कर लेगा।

rape and eve teasing cases in jodhpur, crime against women

महिला-बालिकाओं के साथ जबरदस्ती के इन तीन मामलों से बिगड़ गई जोधपुर की छवि, भाई ने ही कर डाली ये करतूत

लुधियाना। ये खबर पंजाब के लुधियाना से है। यहां एक युवक ने स्वयं को अविवाहित बताकर अपनी सहकर्मी से संबंध बना लिए। झांसा दिया कि शादी कर लेगा। जब युवती ने शादी की बात कही तो वह बहानेबाजी करने लगा। बाद में ऐसा राज खुला कि युवती ने पुलिस में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवक को तलाश कर रही है और वह गायब हो गया है।
यह भी पढ़ें

Breakig पाकिस्तान में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित, अमृतसर में हड़कम्प, सरकार को दी ये चेतावनी

विवाहित होने के कारण शादी नहीं कर रहा

युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक अस्पताल में गांव सुनेत निवासी मनप्रीत सिंह के साथ काम करती है। काम करने के दौरान ही उससे दोस्ती हो गई। मनप्रीत सिंह ने कहा कि वह अविवाहित है और शादी करना चाहता है। वह उसकी बातों में आ गई। शादी के नाम पर उसने दुष्कर्म किया। जब शादी की बात कही तो वह टालने लगा। बाद में पता चला कि वह विवाहित है और इसी कारण शादी नहीं कर रहा था।
यह भी पढ़ें

पंजाब में कोरोना से 15वीं मौत, संक्रमितों की संख्या 211, तीन जिले छोड़ पूरे राज्य में फैला

क्या कहना है पुलिस का

युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मनप्रीत के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो गायब हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो