scriptLok Sabha Elections 2024: भाजपा की भाषा रावण जैसी, उसका भी अंत हुआ, इनका भी होगा: जीतू पटवारी | BJP's language is like Raavan's, he also met his end, they will also meet their end: Jeetu Patwari | Patrika News
बुरहानपुर

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की भाषा रावण जैसी, उसका भी अंत हुआ, इनका भी होगा: जीतू पटवारी

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा पर जमकर बरसे जीतू पटवारी, सीएम डॉ. मोहन यादव पर आरोप लगाया..जानें क्या बोले..

बुरहानपुरApr 27, 2024 / 10:36 am

Sanjana Kumar

jitu patwari
‘भाजपा 400 पार की बात करती है। ये कहते हैं हमें आपकी जरूरत नहीं। न मीडिया की, न वोट की, न जनता के भावना की है। ये रावण जैसी भाषा है। रावण के पास भी सोने की लंका थी। रावण कभी न मरने वाला अमर आदमी था। उसका भी अंत हुआ, इनका भी होगा।
ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि सूरत में भाजपा का एक सांसद निर्विरोध चुना गया तो भाजपा कहने लगी खाता खुला। सूरत के मतदाता, जिस मत से अपना नेता चुनना चाहते हैं, उनका क्या हुआ। क्या आप ऐसा लोकतंत्र चाहते हैं।
पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को भी आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया, सीएम कहते हैं कांग्रेस में दम है तो 500 पार का नारा लगाए। क्या सीएम ये कहना चाहते हैं कि हम मत के अधिकार का महत्व नहीं रखेंगे। दूसरे चरण का मतदान हुआ। वह भी इंडिया गठबंधन के फेवर का मतदान है। जनता नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और उनकी नीतियों के खिलाफ मुखर है। लोगों ने भाजपा की नीतियों को नकारा है।

वे मंगलसूत्र और वाम सोच की बात कर रहे

पीएम मोदी को भाजपा ग्लोबल लीडर के रूप में प्रचारित कर रही। ग्लोबल लीडर कैसी भाषा बोल रहे हैं। वे मंगलसूत्र की बात कर रहे। वे वाम सोच की बात कर रहे। नफरत और घृणा की बात कर रहे हैं। उस भाषा को बोलने में हमें शर्म आती है। देश के लोगों ने पीएम पर इतना भरोसा किया, लेकिन वे जनता के भरोसे पर खरे नहीं उतरे।

Home / Burhanpur / Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की भाषा रावण जैसी, उसका भी अंत हुआ, इनका भी होगा: जीतू पटवारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो