scriptलोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए मिली 16 कंपनी, पुलिस की पैनी निगाह | Lok Sabha CG 2019: 16 companies for the firm's security arrangement | Patrika News
महासमुंद

लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए मिली 16 कंपनी, पुलिस की पैनी निगाह

लोकसभा चुनाव 2019 का महासंग्राम शुरू हो गया है। इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए महासमुंद जिले को 16 कंपनी मिली है।

महासमुंदMar 22, 2019 / 01:43 pm

Deepak Sahu

lok sabha

लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए मिली 16 कंपनी, पुलिस की पैनी निगाह

महासमुंद. लोकसभा चुनाव 2019 का महासंग्राम शुरू हो गया है। इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए महासमुंद जिले को 16 कंपनी मिली है। बलों की आमद के बाद जिले में चौकसी बढ़ जाएगी। 16 कंपनी में 1600 जवान 18 अप्रैल को शांतिपूर्ण मतदान कराएंगे। हालांकि, इनकी आमद अभी नहीं हुई है। चुनाव के एक हफ्ते पहले बलों की आमद शुरू हो जाएगी।
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पुलिस की निगरानी तेज हो गई है। थाना क्षेत्रों में विभिन्न मार्गों पर वाहनों की चेकिंग जारी है। वाहनों में नकदी ले जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन तीन अलग-अलग मामलों में १८ लाख रुपए नकदी जब्त किए गए थे। वहीं खल्लारी थाना क्षेत्र में आचार संहिता लगने के पूर्व करीब ११ करोड़ रुपए पुलिस ने वाहन से जब्त किया था। अब आने वाले दिनों में सख्ती और बढ़ जाएगी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए फिक्स पाइंट बनाए हैं। यहां पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। सडक़ पर पुलिस की मौजूदगी देख वाहन चालक भी अब हड़बड़ा गए हैं। नकदी ले जाने के लिए घबरा रहे हैं, क्योंकि ज्यादा रकम लाने-ले जाने पर उन्हें इसका हिसाब देना होगा। वहीं स्थैतिक और फ्लाइंग स्क्वॉड का भी गठन किया गया है। जांच के दौरान इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
मिली है 16 कंपनी
महासमुंद, एसपी,संतोष कुमार सिंह ने बताया लोकसभा चुनाव के लिए इस वर्ष १६ कंपनी मिली है। चुनाव के लेकर तैयारियां चल रही हंै। आदर्श संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो