scriptआखिर क्यों! इस पति ने गर्भवती पत्नी की प्रेमी से करा दी शादी, गिफ्ट देकर किया विदा | Mahasamund: husband Married his pregnant wife with his boyfriend | Patrika News
महासमुंद

आखिर क्यों! इस पति ने गर्भवती पत्नी की प्रेमी से करा दी शादी, गिफ्ट देकर किया विदा

नगर में जब एक पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में देख लिया तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पत्नी व प्रेमी को सामाजिकजनों के सामने बुलाकर दोनों की शादी करा दी

महासमुंदOct 22, 2016 / 11:49 pm

deepak dilliwar

husband Married his pregnant wife with his boyfriend

husband Married his pregnant wife with his boyfriend

महासमुंद. नगर में जब एक पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में देख लिया तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पत्नी व प्रेमी को सामाजिकजनों के सामने बुलाकर दोनों की शादी करा दी। शाम होते ही पति ने उपहार देकर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा भी कर दिया। इस शादी की चर्चा पूरे नगर में होती रही।

नगर निवासी (काल्पनिक नाम) उमेश की शादी तीन साल पहले उमा से हुई थी। शादी के एक साल बाद उमा ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची दो साल की है। उमा आठ माह के गर्भ से है। शुक्रवार की रात उमेश राजिम चला गया था। शनिवार को भोर में घर लौटा तो उसकी पत्नी आनंद नामक युवक के साथ घर में वार्तालाप कर रही थी।

घर का दरवाजा खोलते ही दोनों को देखते ही भड़क उठा। इसके बाद उसने पत्नी और उसके प्रेमी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही घर के सामने भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी सामाजिकजनों को दी गई। कुछ ही देर में मोहल्ले में सामाजिकजनों की बैठक हुई। इस दौरान पत्नी ने प्रेमी से संबंध की बात स्वीकार कर ली। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी भी हो गए। पति भी अपनी पत्नी को छोडऩे के लिए तैयार हो गया। बकायदा सिंदूर व फूल-माला मंगाकर सामाजिकजनों के समक्ष विधि विधान से यह अनोखी शादी हुई। पति ने उपहार देकर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा भी कर दिया।

सामाजिकजनों ने दो साल की बच्ची साथ ले जाने फरमान सुनाया तो पे्रमी ने मना कर दिया। बच्ची अभी अपने पिता के साथ ही है। इस शादी को देखने के लिए मुहल्ला में सुबह से भीड़ लगी रही। पत्नी को प्रेमी के साथ विदा एवं अनोखी शादी नगर में कौतूहल भरी रही। शादी कारने में सामाजिक जनों ने भी सहमति दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो