scriptकिसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पहली बार महोबा पहुंचे, बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत | Kisan Morcha's State Vice President Shivshankar Singh Visit mahoba | Patrika News
महोबा

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पहली बार महोबा पहुंचे, बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी ने बुंदेलखंड में किसानों की बढ़ती समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर क्षेत्रीय किसान नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

महोबाAug 14, 2018 / 11:04 am

आकांक्षा सिंह

mahoba

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पहली बार महोबा पहुंचे, बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

महोबा. बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी ने बुंदेलखंड में किसानों की बढ़ती समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर क्षेत्रीय किसान नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पद को देकर पार्टी ने किसानों की हर समस्याओं के समाधान करने की मंशा जाहिर की है। पार्टी पदाधिकारियों के निर्देश पर पद ग्रहण करने के बाद किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पहली बार महोबा पहुंचे। बीजेपी द्वारा मनोनीत शिवशंकर सिंह का महोबा जनपद के सैकड़ो गांव में किसानों और बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया है।

 

महोबा के खन्ना ग्राम पंचायत में प्रधान के पद पर तैनात शिवशंकर सिंह पार्टी के कद्दावर नेता के रूप में अपनी साफ सुथरी पहचान रखते हैं किसानों की तमाम समस्यायों को लेकर शिवशंकर सिंह सरकार व किसानों के बीच एक पुल का काम करते चले आ रहे हैं। नतीजतन चित्रकूट मंडल के चारों जनपदों के किसानों को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। प्राकतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को दूर कर कर के यह जनप्रतिनिधि किसानों के सबसे आकर्षक नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। शिवशंकर सिंह बताते हैं कि बुंदेलखंड के महोबा में पानी की विकराल समस्या के मद्देनजर वर्षों से बंद पड़ी करोड़ों रुपयों की महत्वाकांक्षी अर्जुन सहायक परियोजना को सरकार से धन आवंटित करा कर चालू कराया गया है। जिसका लाभ महोबा जनपद सहित हमीरपुर जनपद की सीमा से सटे लाखों किसानों को आगामी वर्षों में मिलने के आसार बढ़ गए हैं।

किसानों को बिना किसी परेशानी के पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही बुंदेलखंड के किसानों की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी अन्ना जानवरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिले की कई ग्राम पंचायतों में गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है।

Home / Mahoba / किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पहली बार महोबा पहुंचे, बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो