scriptइस लोकसभा से हर बार सैफई परिवार के सदस्य को ही क्यों मिलता है टिकट, भाजपा नेत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा | BJP leader shocking disclosure Mainpuri Lok Sabha seat | Patrika News
मैनपुरी

इस लोकसभा से हर बार सैफई परिवार के सदस्य को ही क्यों मिलता है टिकट, भाजपा नेत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मैनपुरी लोकसभा से एक बार फिर समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैदान में हैं।

मैनपुरीMar 13, 2019 / 04:20 pm

धीरेंद्र यादव

Mainpuri Lok Sabha seat

Mainpuri Lok Sabha seat

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मैनपुरी लोकसभा से एक बार फिर समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में भी मुलायम सिंह ने ही यहां से चुनाव लड़ा था। खास बात ये है कि इस सीट से इस्तीफा देने के बाद भी सपा परिवार के ही सदस्य तेज प्रताप को इस सीट से उपचुनाव में उतारा गया। हर बार सपा परिवार का ही सदस्य इस सीट से चुनाव मैदान में होता है, इसका कारण बताते हुए भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय महिला मंत्री सीमा चौहान ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
ये बोलीं भाजपा नेत्री
भाजपा नेत्री सीमा चौहान ने बताया कि समाजवादी पार्टी परिवार पर ही टिकी हुई है। सैफई परिवार को मालूम है कि यहां से कोई अन्य नेता चुनाव मैदान में उतारेंगे, तो जीत दर्ज नहीं कर सकते हैं। सैफई परिवार के नाम पर जनता भावनात्मक रूप से जुड़ जाती है, साथ ही बड़ा कारण ये भी है कि जनता को लगता है कि यदि किसी परिवार के सदस्य को वोट देंगे, तो उन्हें फायदा होगा।
कार्यकर्ताओं की बनी मजबूरी
भाजपा नेत्री ने कहा कि वहीं सपा कार्यकर्ताओं की भी सैफई परिवार की मदद करना मजबूरी बन गई है। उन्हें भाजपा की तरह सपा में आगे बढ़ने का तो मौका नहीं मिलता है, लेकिन नेतागीरी चलाने के लिए सपा का साथ भी नहीं छोड़ सकते हैं।
ये है इस सीट का इतिहास
मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। वर्ष 1996 से इस सीट पर लगातार सपा का कब्जा चला आ रहा है। सपा से लोकसभा में मैनपुरी का प्रतिनिधित्व मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव, पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव के अलावा बलराम सिंह यादव भी कर चुके हैं। लोकसभा 2014 में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी और आजमगढ़ से चुनाव जीता था, लेकिन बाद में मैनपुरी सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में तेजप्रताप सिंह यादव ने जीत हासिल की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो