scriptमुलायम सिंह को हराने के लिए भाजपा को शिवपाल यादव का सहारा!, बन रही ये योजना | Bjp Loksabha Win Depend on Shivpal singh Yadav Vidhansabha | Patrika News
मैनपुरी

मुलायम सिंह को हराने के लिए भाजपा को शिवपाल यादव का सहारा!, बन रही ये योजना

जसवंतनगर विधानसभा सीट को पहली बार किया शामिल, यहां से सपा को मिलती है बड़ी जीत

मैनपुरीNov 05, 2018 / 11:11 am

अभिषेक सक्सेना

samajwadi party

shivpal

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2019 में फतह हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारियों को अमलीजामा पहना रही है। मैनपुरी से कभी जीत हासिल नहीं कर पाने वाली भारतीय जनता पार्टी की निगाहें अब शिवपाल यादव के गढ़ पर है। दरअसल पहलीबार मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जसवंत नगर विधानसभा को शामिल किया गया है। जसवंतन नगर सीट से समाजवादी पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव हैं। इस लोकसभा सीट पर बीते दिनों कैबिनेट मंत्री बैठक में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ सीट पर जीत हासिल करने की रणनीति बनाई।
bjp
कैबिनेट मंत्री ने दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के साथ प्रदेश मंत्री संगठन अमरपाल सिंह और लोकसभा प्रभारी सुनील पांडेय ने बैठक कर समीक्षा की। कार्यकर्ताओं के जसवंत नगर में 450 बूथों में से 366 बूथों पर समिति बनने पर संतुष्टि जताई और इसे शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। 10 नवंबर तक हर हाल में हर बूथ पर समिति गठित कर ली जाए। जसवंतनगर में भी एक विस्तारक नियुक्त किया जाएगा जो कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग करेगा।
बाइक रैली निकालेंगे
पार्टी नेताओं ने बताया कि 17 नवंबर को जनपद में 11 बाइक रैली निकाली जाएंगी। इसके बाद एक से 15 दिसंबर तक हर विधानसभा में छह-छह पदयात्राएं निकाली जाएंगीं। इसकी तैयारी अभी कर लें। मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा फोकस कर रही है। बता दें कि इस सीट की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को दी गई है। मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी लोकसभा में जीत हासिल नहीं की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो