scriptकांग्रेस-सपा पर भाजपा का आरोप, नागरिकता कानून पर हिंसक प्रदर्शन के लिए ठहराया जिम्मेदार, खुफिया तंत्र की चूक को भी स्वीकारा | bjp spokesperson target sp congress said riots for caa were sponsored | Patrika News
मैनपुरी

कांग्रेस-सपा पर भाजपा का आरोप, नागरिकता कानून पर हिंसक प्रदर्शन के लिए ठहराया जिम्मेदार, खुफिया तंत्र की चूक को भी स्वीकारा

 
मैनपुरी-भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने विपक्ष पर लगाया आरोप।

मैनपुरीDec 30, 2019 / 02:30 pm

suchita mishra

Demo pic

Demo pic

मैनपुरी। सीएए के विरोध में यूपी में हुए दंगे प्रायोजित थे। ये कांग्रेस व सपा नेताओं की साजिश थी। सपा और कांग्रेस के नेताओं ने इस कानून के बारे में लोगों को समझाने की बजाय भीड़ को भड़काकर उग्र किया। विद्यार्थियों को गुमराह किया गया। इस कारण यूपी में हिंसक प्रदर्शन हुए। अब जब माहौल कुछ शांत हुआ है तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सड़कों पर दोबारा भावनाएं भड़काने के लिए पहुंच रही हैं। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। वे मैनपुरी-भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आए हुए थे।
यह भी पढ़ें

Holidays 2020: छुट्टियों से भरा है नया साल, अभी से कर लें घूमने की प्लानिंग, जानिए अगले वर्ष के अवकाश की जानकारी

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने माना कि खुफिया तंत्र से भी चूक हुई है। राज्य में दंगे की योजना बनती रही और उनकों अंदाजा भी नहीं लगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने प्रदेश में स्लीपर सेल्स के सक्रिय होने की भी बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि पुलिस तंत्र ने स्वीकार किया है कि प्रदेश में स्लीपर सेल्स ने सक्रिय होकर दंगे भड़काए थे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लोगों का नागरिकता देने वाला कानून है, लोगों की नागरिकता लेने का इसमें कोई प्रावधान नहीं है। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि अब पार्टी 50-50 लोगों का समूह बनाकर गांव-गांव जाएगी और लोगों को इस कानून की जानकारी देगी। इस कानून को समझाने के लिए रैलियां और गोष्ठियां भी करायी जाएंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, आलोक गुप्ता, अरविद तोमर, अनुजेश प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

Home / Mainpuri / कांग्रेस-सपा पर भाजपा का आरोप, नागरिकता कानून पर हिंसक प्रदर्शन के लिए ठहराया जिम्मेदार, खुफिया तंत्र की चूक को भी स्वीकारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो