फीडबैक जरूर लें
आप जब भी किसी के लिए फ्रीलांसिंग का काम करें, तब उससे फीडबैक जरूर लें। हो सकता है कि आपको यह सुनना अच्छा न लगे कि उसे आपका काम परफेक्ट नहीं लगा लेकिन इससे आपको अपने काम में सुधार करने का मौका मिलेगा। साथ ही, जब आप अपने क्लाइंट से फीडबैक लेंगे तो उसे लगेगा कि उसकी राय आपके लिए अहमियत रखती है और वह आपसे खुश होगा। ऐसे क्लाइंट आपको भविष्य में भी काम देंगे और आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगे।