
18 प्रतिशत तुवर दाल के दाम घटने का सरकारी अनुमान
इंदौर बाजार ..... 21-12-2023
18 प्रतिशत तुवर दाल के दाम घटने का सरकारी अनुमान
इंदौर. केन्द्र सरकार को उम्मीद है कि तुवर दाल का औसत खुदरा मूल्य फरवरी 2024 तक घटकर 130 रुपए प्रति किलो के आसपास आ सकता है जो नवम्बर 2023 में प्रचलित भाव 160 रुपए प्रति किलो से 18 प्रतिशत या 50 रुपए कम होगा। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह के अनुसार तुवर की नई फसल की आवक शुरू होने से घरेलू प्रभाग में उपलब्धता बढ़ेगी जबकि मांग कुछ नरम रहेगी। इसे देखते हुए तुवर दाल का दाम फरवरी के प्रथम सप्ताह तक घटकर 130 रुपए प्रति किलो के करीब आने की आशा है। विदेशों से भी इसका आयात जारी है। उल्लेखनीय है कि घरेलू उत्पादन में गिरावट आने से तुवर का भाव पिछले अनेक महीनों से काफी ऊंचे स्तर पर मौजूद है। इसे नीचे लाने के लिए सरकार की ओर से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका प्रभाव धीरे-धीरे दिखने लगा है। अखिल भारतीय स्तर पर तुवर दाल का औसत खुदरा मूल्य कुछ गिरकर 154 रुपए प्रति किलो पर आ गया जो एक माह पूर्व 156.50 रुपए प्रति किलो चल रहा था। खरीफ कालीन दलहन फसलों-उड़द एवं मांग की आवक पहले से हो रही है जबकि अब तुवर के नए माल की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। इसके अलावा विदेशों से तुवर का आयात भी बढ़ा है। आयात के नियमों को काफी उदार बनाया गया है। तुवर की मांग में सीजन गिरावट भी देखी जा रही है। मंडियों में दलहनों की आपूर्ति एवं उपलब्धता में बढ़ोत्तरी होने तथा कीमतों में नरमी आने का असर तुवर पर भी पडऩे लगा है जो खरीफ सीजन की सबसे प्रमुख दलहन फसल है। मोजाम्बिक, कनाडा, रुस एवं ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से दलहनों की खेप पहुंचने वाली है जिससे इसकी आपूर्ति में सुधार होगा। सरकार ने 8 दिसम्बर को पीली मटर का आयात भी शुल्क रहित कर दिया और इस पर लगे नियंत्रणों को वापस ले लिया। मसूर का आयात पहले से ही जोरदार ढंग से हो रहा है। केन्द्र सरकार ने बफर स्टॉक बनाने के लिए प्रचलित बाजार मूल्य पर किसानों से तुवर खरीदना शुरू कर दिया है जिसे उस समय खुले बाजार में उतारा जाएगा जब वहां इसकी कीमतों में तेजी आएगी। इसकी खरीद के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष में आवंटित धन राशि का उपयोग किया जा रहा है। जाड़े के दिनों में तुवर की नई फसल की कटाई तैयारी जोर पकड़ेगी।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5300, काबुली सूडान 7200, मसूर कनाड़ा 6100, तुवर लेमन नई 9300, गजरी 8000 व उड़द एफएक्यू 8500 रुपए।
दलहन- चना 5700 से 5750, विशाल 5600, डंकी 5300 से 5350, मसूर 5850, तुवर महाराष्ट्र 9500 से 9800, कर्नाटक 9800 से 10000, निमाड़ी 8000 से 8600, मूंग 8500, बारिश का मूंग 9000 से 9600, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8200 से 8700, मीडियम 7000 से 7700, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 7400 से 7500, मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, मसूर दाल मीडियम 7350 से 7450, बोल्ड 7550 से 7650, तुवर दाल सवा नंबर 11300 से 11400, फूल 12400 से 12500, बेस्ट तुवर दाल 13400 से 14600, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल मीडियम 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10300, मूंग मोगर 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, उड़द दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, उड़द मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11400 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15700, (42-44) 15500, (44-46) 15300, (58-60) 13800 रुपए।
--
सोने के भाव नरम, चांदी मजबूत
इंदौर. कमजोर मांग से सोने के भाव में नरमी रही। चांदी के भाव मजबूत रही। बिल पर चांदी 75350 रुपए प्रति किलो बिकी। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2034.75 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 2034.55 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 24.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 24.20 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62625 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58645 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 74350 व टंच 74475 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64025 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75350 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।
--
आलू, प्याज और लहसुन के दाम घटे
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढऩे के साथ मांग कम होने से आलू, प्याज व लहसुन के भाव में कमी आई। मंडी में नए आलू की 18000, नए प्याज की 35 हजार बोरी आवक बताई गई। नया चिप्स का आलू 1000 से 1100, राशन 700 से 900, प्याज दागी 900 से 1100, प्याज बेस्ट नई 1800 से 2200, मीडियम 1400 से 1700, गोल्टा 1100 से 1300, गोल्टी 600 से 800, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 18000 से 20000, देशी लहसुन 17000 से 18000, एवरेज 16000 से 17000, बारिक 12000 से 13000 रुपए क्विंटल बिका।
------------
आगामी महीनों में खाद्य तेलों का वैश्विक बाजार भाव तेज होने की संभावना
इंदौर. विभिन्न कारणों से वर्ष 2024 की पहली छमाही के दौरान खाद्य तेलों के वैश्विक बाजार मूल्य में तेजी-मजबूती का माहौल बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश- ब्राजील में न केवल महत्वपूर्ण तिलहन फसल के बिजाई क्षेत्र में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं बल्कि प्रतिकूल मौसम के कारण फसल की औसत उपज दर भी घटने की आशंका है जिससे कुछ उत्पादन कमजोर पड़ सकता है। ब्राजील के पड़ोसी देश- अर्जेन्टीना में 2022-23 सीजन के दौरान सोयाबीन के उत्पादन में जबरदस्त गिरावट आ गई थी और वहां इसका सीमित स्टॉक बचा हुआ है। उसके क्रशिंग-प्रोसेसिंग उद्योग को अपनी गतिविधियां जारी रखने के लिए विदेशों से भारी मात्रा में सोयाबीन का आयात करना पड़ रहा है। उधर ब्राजील सरकार ने मार्च 2024 में 14 प्रतिशत बायो डीजल के मिश्रण का आदेश दिया है जिसका मतलब यह हुआ कि इसके उत्पादन में सोयाबीन तेल का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा।
मोटे अनुमान के अनुसार 2023-24 के मार्केटिंग सीजन के दौरान ब्राजील में करीब 113 लाख टन सोया तेल का उत्पादन हो सकता है जिसमें से 53 लाख टन तेल का उपयोग बायो डीजल के निर्माण में होगा और करीब 23.50 लाख टन का विदेशों में निर्यात किया जाएगा जबकि सोयाबीन के शेष स्टॉक की खपत घरेलू प्रभाग में हो सकती है। देश की मंडियों में सोयाबीन की 3.10 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.30 लाख, महाराष्ट्र में 1.30 लाख, राजस्थान में 25 हजार व अन्य राज्यों में 25 हजार बोरी सोयाबीन आई। सरसों की देश में कुल 3.25 लाख बोरी की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 35 हजार, राजस्थान में 1.70 लाख, यूपी में 40 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 50 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1600 से 1620, मुंबई मूंगफली तेल 1610, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 885 से 890, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 830 से 835, मुंबई सोया रिफाइंड 885 से 890, मुंबई पाम तेल 825 से 827, इंदौर पाम 880, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 810 रुपए।
तिलहन : सरसों 6400 से 6500, रायड़ा 5100, सोयाबीन नई 4850 से 5000 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतुल 4825, लक्ष्मी 4775, सांवरिया इटारसी 4800, खंडवा 4775, रुचि 4730, धानुका 4825, एमएस नीमच 4820, एमएस पचोर 4750 व एवी 4775 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1750, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1725, बुरहानपुर 1725, अकोला 2800 रुपए।
-----------------
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
--------------
चने के भाव घटने से बेसन में आई गिरावट
इंदौर. चने के दाम कम होने से बेसन के भाव में गिरावट आई है। आटा-मैदा व रवा में उठाव कमजोर रहा। शकर के भाव नरम बने रहे।
शकर एस 3940 से 3980, शकर एम सुपर 4000 से 4010, गुड़ भेली 3500 से 3600, कटोरा 3700 से 3800, ग्लास 4300 से 4500, लड्डू 4000 से 4100, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 108 से 115, छोटा 95, रायलरतन साबूदाना लूज में 6550, 1 किलो पैकिंग में 6985, सच्चामोती लूज में 6400, 1 किलो पैंकिंग में 6785, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7180, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7300 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला बाक्स में 97 से 125, खोपरा बूरा 2350 से 4100 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 625 से 627, मिनिमटर 635 से 645, मटरदाना 675 से 690, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा बेस्ट 525 से 550, मीडियम 570 से 585, बेस्ट 610, सौंफ मोटी 175 से 200, बेस्ट 225 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 450, बारीक 330 से 440, लौंग चालू 840 से 875, बेस्ट 925 से 955, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 255 से 260, जायफल 580 से 600, बेस्ट 700 से 750, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1050 से 1250, बेस्ट 1340 से 1425, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 425 से 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 340 से 365, ग्रीन 600 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 780 से 840, नागकेसर 925 से 975, सौंठ 355 से 400, खसखस चालू 600 से 750, बेस्ट 1150 से 1250, धोली मूसली 1875 से 2050, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1750 से 1850, मीडियम 1900 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2400 से 2550, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 825 से 845, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 710 से 725, काजू डब्ल्यू वन 650 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685, काजू जेएच 625 से 645, टुकड़ी 570 से 590, बादाम इंडिपेंडेट 540 से 550, कैलिफोर्निया 625 से 670, ऑस्टे्रलिया 540, मोटा दाना 700, टांच 558 से 565, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 301, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 145 से 160, बेस्ट 215, चारोली 1850 से 1950, बेस्ट 2050, मुनक्का 450 से 600, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 750 से 950, बेस्ट 1150 से 1375, मखाना 650 से 785 बेस्ट 825 से 925, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1450 से 1550, 160 भरती 1550 से 1600, 200 भरती 1550 से 1600, 250 भरती 1750 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 155 से 165, बेस्ट 188 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1610, रवा कट्टे में 1690, मैदा 1650, चना बेसन 3850 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
---------
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
---------
गेहूं के भाव नरम
इंदौर. कमजोर मांग से गेहंू के भाव नरम बने रहे। मिल क्वालिटी 2550 से 2600, लोकवन गेहंू 2800 से 2900, मालवराज 2475 से 2525, पूर्णा 2800 से 2850 रुपए क्विंटल। मक्का 2150 से 2175 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2590, संघवी निमरानी 2650 व मालनपुर 2575 रुपए क्विंटल।
--
दिसावरी मंडियां
खंडवा : सोयाबीन 3400-4686, गेहूं 2481-2868, मक्का 1850-2048, कपास 5000-6920 रुपए।
खरगोन : कपास 5200 से 6920 , गेहूं - 2525 से 2931, मक्का 1970 से 2111, तुवर 7400, सोयाबीन- 4225 से 5050 रुपए।
आंचलिक मंडियां
उज्जैन मंडी : गेहूं लोकवान 2200-3161, गेहूं पूर्णा 2538-2945, गेहूं पोषक 2950-2395, चना काबली 6600-13900, चना बड़ा 5161-6200, मसूर 5030, राई 6200, तिल्ली 15002, सोयाबीन सफेद 2200-5090 रुपए प्रति क्विंटल।
Published on:
21 Dec 2023 06:13 pm

बड़ी खबरें
View Allमंडी भाव
कारोबार
ट्रेंडिंग
