scriptअंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से सोना-चांदी में उछाल | Rapid rise in gold and silver in international markets | Patrika News
मंडी भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से सोना-चांदी में उछाल

इंदौर बाजार ….. 1-12-2022-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 54550 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 63500 रुपए किलो रही।

इंदौरDec 01, 2022 / 06:44 pm

विशाल मात

सराफा बाजार…
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम उछल गए। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1785.00 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1783.80 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 22.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 22.16 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी (99.50) 53050 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 62400 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 54550 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 63500 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
आवक बढऩे से प्याज के भाव मंदे
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढऩे से प्याज के भाव में मंदी रही। नए आलू की आवक बढक़र 700 बोरी रही। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 2400 से 2800 व राशन 1700 से 2200 रुपए क्विंटल बिका। नए प्याज की 20000 बोरी आवक हुई । मंडी में पुरानी प्याज की 75 हजार, आलू की 13 हजार व लहसुन की 12 हजार बोरी आवक हुई। प्याज बेस्ट 900 से 1200, एवरेज 600 से 700, गोल्टा 300 से 600, गोल्टी 200 से 400, आलू ज्योति 1300 से 1500, मीडियम 800 से 1200, लहसुन ऊंटी सुपर 3000 से 3500, बोल्ड 2000 से 2500, एवरेज 1500 से 1700 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
विदेशी मंदी से सोया तेल घटकर 1275 रुपए बिका
इंदौर. विदेशी बाजारों में आई मंदी से घरेलू स्तर पर सोया तेल के भाव घटकर 1275 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गए। सूत्रों का कहना है कि लेवाली कम होने के साथ सोयाबीन की कीमतों में कमी आने के असर भी तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। सोयाबीन के भाव घटकर 4800 से 5460 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए है। चालू रबी में तिलहनी फसलों की बुआई बढक़र 75.77 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 66.71 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। रबी तिलहन की प्रमुख फसल सरसों की बुआई चालू रबी में बढक़र 70.89 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 61.96 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। हालांकि मूंगफली की बुआई चालू रबी में घटकर 1.80 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले साल इस समय तक इसी बुआई 2.10 हेक्टेयर में ही हुई थी। सफ्लावर, सनफ्लावर और असली की बुआई क्रमश: 42 हजार, 38 हजार एवं 2.06 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1520 से 1530, मुंबई मूंगफली तेल 1525, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1275 से 1280, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1235 से 1240, मुंबई सोया रिफाइंड 1309 से 1310, मुंबई पाम तेल 970, इंदौर पाम 1000, राजकोट तेलिया 2400, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 1210 रुपए।
तिलहन : सरसों 6000 से 6100, रायड़ा 5800 से 5900, सोयाबीन 4800 से 5460 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40500 से 42000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5600, प्रेस्टीज 5525, लक्ष्मी 5500, कास्ता 5450, खंडवा 5550, रुचि 5500, एमएस नीमच 5550, पचोर 5500, प्रकाश 5525, सिवनी 5600 व एवी 5550 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2075, देवास 2075, उज्जैन 2075, खंडवा 2050, बुरहानपुर 2050, अकोला 3050 रुपए।
—-
तुवर व दाल की कीमतों में गिरावट
इंदौर. अफ्रीकन तुवर की आवक बढऩे के साथ आयातित तुवर के दाम घटने से घरेलू स्तर पर भी कीमतें कम हुई है, जिससे दाल के भाव 100 रुपए क्विंटल टूट गए है। चने में तेजी थमी है। बताया जा रहा है कि ऊंचे कीमतों पर चने में लेवाली कमजोर रही। दलहन की बुआई चालू रबी में थोड़ी घटकर 94.26 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई 94.37 लाख हेक्टेयर हो चुकी थी। रबी दलहन की प्रमुख फसल चना की बुआई चालू रबी में 67.14 हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 66.91 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी। अन्य दालों में मसूर की 11.23 लाख हेक्टेयर में, एवं मटर की 6.35 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले रबी सीजन में इस समय तक इनकी बुआई क्रमश: 10.83 और 7.04 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। उड़द की बुआई चालू रबी में 2.45 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी बुआई 2.56 लाख हेक्टेयर में हुई थी। मूंग की बुआई चालू रबी में 47 हजार हेक्टेयर में हो चुकी है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया पुराना 4350, चना तंजानिया नया 4550, काबुली सूडान 6150, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6300, मसूर कनाड़ा 6400, तुवर सूडान 7100, तुवर अरुषा 5650, तुवर मोजांबिक 5650, गजरी 5550, तुवर लेमन 6800 व उड़द एफएक्यू 6675 रुपए।
दलहन- चना 5050, विशाल 4700 से 4850, डंकी चना 4200 से 4500, मसूर 6300, तुवर महाराष्ट्र 7000 से 7100, कर्नाटक 7200 से 7400, निमाड़ी 6000 से 6700, मूंग बारिश का 6800 से 7300, मूंग पुराना 7000 से 7300, एवरेज 6000 से 6600, उड़द 6800 से 7000, मीडियम 5500 से 6300, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6000 से 6100, मीडियम 6200 से 6300, बोल्ड 6400 से 6500, मसूर दाल मीडियम 7650 से 7750, बोल्ड 7850 से 7950, तुवर दाल सवा नंबर 8200 से 8300, फूल 9000 से 9100, बेस्ट तुवर दाल 9500 से 10800, मूंग दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, मूंग मोगर 9600 से 9700, बोल्ड 9800 से 9900, उड़द दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, उड़द मोगर 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 13400, (42-44) 13200, (44-46) 13000, (58-60) 12400 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
—–
जीरा और कालीमिर्च के भाव में आई तेजी
इंदौर. उत्पादक केंद्रों पर आई तेजी के असर से घरेलू स्तर पर जीरा और कालीमिर्च के भाव तेज रहे। शकर में उठाव कमजोर रहा।
शकर एस 3640 से 3650, शकर एम सुपर 3720 से 3750, एम शकर 3825 गुड़ भेली 3400 से 3500, कटोरा 3500, ग्लास 4200 से 4500, लड्डू 4000, बर्फी 4300, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4900 से 4950, मीडियम 5000 से 5100, बेस्ट 5150 से 5250, वरलक्ष्मी 50 किलो 5700, ग्लास 5850 से 6800, वरलक्ष्मी (1 किलो पैकिंग) 6300, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6110, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 6180, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 6380, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6350, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 5740 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 145 से 180, खोपरा बूरा 2050 से 3300 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 520 से 523, मिनिमटर 535 से 537, मटरदाना 560 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 268 से 273, ऊंझा 278 से 285, मीडियम 291 से 298, बेस्ट 305 से 310, सौंफ मोटी 160 से 175, मीडियम 185 से 200, बेस्ट 220 से 245, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 675 से 700, बेस्ट 725 से 740, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल 325 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 425 से 440, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 350 से 360, नागकेसर 675 से 725, सौंठ 190 से 225, खसखस चालू 550 से 675, बेस्ट 775 से 950, एक्सट्रा बेस्ट 1150 से 1325, धोली मूसली 975 से 1100, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 875 से 900, मीडियम 1025 से 1075, बेस्ट 1225 से 1325, एक्सट्रा बेस्ट 1425 से 1825, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, काजू डब्ल्यू वन 660 से 665, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 660, एसएस डब्ल्यू 655, काजू जेएच 680 से 695, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 530 से 535, अमरीकन 580 से 585, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 165 से 185, मीडियम 205 से 220, बेस्ट 235 से 285, एक्सट्रा बेस्ट 290 से 340, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1075 से 1150, बेस्ट 1250 से 1275, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 800 से 950, बेस्ट 2200 से 2500, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 750, पिस्ता मोटा 1675 से 1700, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1550 से 1550, 160 भरती 1750 से 1800, 200 भरती 2200 से 2250, 250 भरती 2350 से 2400, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145, केसर 155 से 160, बेस्ट 168, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1480, रवा कट्टे में 1650, मैदा 1541, चना बेसन 3275 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।

गेहंू के भाव स्थिर
इंदौर. गेहंू के भाव स्थिर रहे। गेहंू की 600 व मक्का की 300 बोरी आवक हुई। मक्का 2150 से 2175 रुपए क्विंटल बिकी। मिल क्वालटी 2600, इंदौर (लोकवन) 2550 से 2575, इंदौर (मालवराज मिल) 2400 से 2425, मालवराज कलरदार 2425, बेस्ट 2500, लोकवन पूर्णा 2650 से 2750, संघवी मालनपुर 2720, संघवी देवास 2700, संघवी निमरानी 2750, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद (मिल क्वालिटी) 2700, बजरंग एग्रो घाटबिल्लोद (मालवराज) 2450, अक्षत निमरानी 2760 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से सोना-चांदी में उछाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो