scriptBREAKING: मध्यप्रदेश में बड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, देखें VIDEO | BJP leader shot dead in madhya pradesh | Patrika News
मंदसौर

BREAKING: मध्यप्रदेश में बड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, देखें VIDEO

BREAKING: मध्यप्रदेश में बड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, देखें VIDEO

मंदसौरJan 17, 2019 / 08:17 pm

Manish Gite

MANDSAUR

मंदसौर। मध्यप्रदेश में गुरुवार देर शाम को अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता की गोली मार दी। बदमाश उनके ऊपर अंधाधुंध गोलियां चलाकर फरार हो गए थे। उनके समर्थक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। भाजपा नेता की सरेराह हत्या के बाद शहर में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में भाजपा नेता जिला अस्पताल में जमा हो गए।

 

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार को गोली मार दी गई। अज्ञात बाइक सवारों ने जिला ससहकारी बैंक के सामने शसाम 7.10 बजे उन पर हमला किया। गोली सीधी बंदवार के सिर में लगी। बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल से आए थे और उनके काफी करीब से गोली मारी गई।

बंदवार शाम को जिला सहकारी बैंक चौराहे पर गणेश मंदिर के पास खड़े थे। तभी अज्ञात हमलावर वहां पहुंच गए और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। उनके शरीर पर दो गोलियां लगने से वे वहीं पर गिर गए। इस दौरान काफी खून निकलने लगा। उनके समर्थक तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

शहर में दहशत
फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। शहर में खुलेआम फायरिंग की घटना से दहशत का वातावरण बन गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया है।

जिला अस्पताल में भीड़
घटना के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। डाक्टरों ने जैसे ही बंदवार को मृत घोषित किया, भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया। वे सड़कों पर जमा होने लगे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।

Home / Mandsaur / BREAKING: मध्यप्रदेश में बड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, देखें VIDEO

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो