scriptकलेक्टर-सांसद ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश – | Collector-MP gave the message of staying fit by cycling | Patrika News

कलेक्टर-सांसद ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश –

locationमंदसौरPublished: Aug 30, 2019 12:00:35 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

कलेक्टर-सांसद ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश –

कलेक्टर-सांसद ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश  -

कलेक्टर-सांसद ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश –


मंदसौर.
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर को फिट रहने के संदेश के लिए सुबह साइकिल रैली का आयोजन हुआ। तो शाम को एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी स्पर्धा हुई। खेल और युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा साईकिल रैली सुबह 9 बजे गांधी चौराहे से निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नेहरू बस स्टेंड से आंबेटकर चौराहे से होते हुए नूतन स्कूल में समाप्त कि गई। रैली में विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अन्य ने हिस्सा लिया। रैली में सभी प्रातिभागियों का प्रोत्साहन करने के लिए सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर मनोज पुष्प, जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंद्यल ने भी साइकिल चलाई और शहर को फिट रहने का संदेश दिया। रैली के बाद नूतन शासकीय स्कूल में प्रधानमंत्री फिट इंडिया मुवमेंट का प्रसारण भी विद्यार्थियोंं को दिखाया।

शाम को खेली गई हॉकी स्पर्धा
खेल दिवस के अवसर पर शाम 5 बजे हॉकी एस्टोटर्फ मैदान पर हॉकी स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, एएसपी मनकामना प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी आरएल कारपेंटर, जिला क्रिड़ा अधिकारी अशोक पाटीदार, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, प्राचार्य नूतन स्कूल व स्कूल शिक्षक व समस्त खेल विभाग का स्टॉफ मौजुद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो