scriptनगर पालिका अध्यक्ष बंधवार की गोली मारकर हत्या | Mandsaru news | Patrika News
मंदसौर

नगर पालिका अध्यक्ष बंधवार की गोली मारकर हत्या

नगर पालिका अध्यक्ष बंधवार की गोली मारकर हत्या

मंदसौरJan 17, 2019 / 08:05 pm

Nilesh Trivedi

patrika

नगर पालिका अध्यक्ष बंधवार की गोली मारकर हत्या

मंदसौर.
नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गुरुवार की शाम 7 बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें सिर में गोली लगी। बुलेट से आए हमलावरों ने बिलकुल निशाना बनाते हुए उन्हें गोली मारी। बताया जा रहा है कि हमलावर बुलेट छोड़ ही भाग निकलें। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हुई। इधर खबर फैलते ही लोगों की भीड़ अस्पताल से लेकर घटनास्थल पर जमा हो गई। तो अस्पताल में भाजपा नेताओं का जमावड़ा भी लग गया। स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात किया गया। अस्पताल व गोल चौराहा क्षेत्र में भी फोर्स तैनात किया गया।

बुलेट छोड़ पैदल भागे दोनों बदमाश
बताया जा रहा है कि दो हमलावर थे। घटना के बाद दोनों मौके से पैदल बीपीएल चौराहे की तरफ भागे और वहां से फिर वाहन से आगे भागे है। बताया जा रहा है कि दो हमलावार बुलेट लेकर आए थे और बुलेट वहीं छोड़ भागे। बंधवार को एक गोली मारी और वह भी बिलकुल पास से मारी। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

हमलावरों को तलाशने में जुटी पुलिस
घटना के बाद से हमलावरों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर पहुंची तो कंट्रोल रुम पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों सहित चौराहों पर आसपास दुकाने के कैमरें भी खंगाले जा रहे है। पुलिस दोनों आरोपियों को ढूंढने के लिए शहर से बाहर जाने वाले और आसपास के क्षेत्र भी नाकेबंदी करवा दी तो अपनी टीमों को भी अलग-अलग जगहों पर आरोपियों की तलाश में भेजा है।

दूसरी बार बने अध्यक्ष, विधानसभा में थे टिकिट के दावेदार
बंधवार का नपाध्यक्ष के रुप में यह दूसरा कार्यकाल था। इसके पहले भी वह नपाध्यक्ष रह चुके है। दो बार नपाध्यक्ष होने के साथ विधानसभा चुनाव में टिकिट की दावेदार में भी उनका नाम चला था। इसके साथ ही भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भी वह प्रात:कालीन आरती मंडल के अध्यक्ष थे। तो शहर मे भी बंधवार दादा के नाम से लोकप्रिय थे।

Home / Mandsaur / नगर पालिका अध्यक्ष बंधवार की गोली मारकर हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो