scriptतिरंगा ओढ़ाकर सोनी का शव गांधी चौराहें पर रख किया प्रदर्शन | mandsaur crime news | Patrika News
मंदसौर

तिरंगा ओढ़ाकर सोनी का शव गांधी चौराहें पर रख किया प्रदर्शन

तिरंगा ओढ़ाकर सोनी का शव गांधी चौराहें पर रख किया प्रदर्शन

मंदसौरApr 11, 2019 / 03:21 pm

Nilesh Trivedi

patrika

तिरंगा ओढ़ाकर सोनी का शव गांधी चौराहें पर रख किया प्रदर्शन


मंदसौर.
शहर की चौधरी कॉलोनी में डायमंड शोरुम संचालक अनिल सोनी की बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रातभर शहर मे तनावपूर्ण स्थिति रही तो पूरे शहर में बल तैनात रहा। अस्पताल से लेकर सोनी के निवास के बाहर भी पुलिस बल की तैनाती रही।
इधर गुरुवार को सुबह सोनी का पोस्टमार्डम करवायास गया। कड़े सुरक्षा पहरे में हुए पोस्टमार्डम की वीडियोग्रॉफी भी करवाई गई। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ रही तो पूरे शहर में गहमा-गहमी भी रही। इसके बाद सुबह 11 बजे यहां से शव को लेकर परिजन और अन्य शहरवासी लेकर निकले तो शहर के प्रमुख गांधी चौराहें पर रखकर प्रदर्शन किया।
तिरंगा ओढ़ाकर शव चौराहें पर रख आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भडक़े लोगों ने पुलिस के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया।


संदिग्धों से कर रही पुलिस पूछताछ
भारी भीड़ के बीच प्रदर्शनकारियों के बीच कलेकटर धनराजू एस और एसपी विवेक अग्रवाल पुरे दल-बल के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को समझाया। आश्वासन देने के बाद यहां से लोग हटे। इसके बाद सोनी के शव को चौधरी कॉलोनी क्षेत्र में उनके निवास स्थान ले जाया गया। इसके बाद यहां से अंतिम यात्रा निकली। सोनी का अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर में हुआ। इधर पुलिस ने इसी मामले में कुछ संदिग्धों को उठाया। जिनके पूछताछ की जा रही है।

सांसद-विधायक ने की सुरक्षा को लेकर चर्चा
सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक यशपालसिंह सिसौदिया शहर में हुए हत्याकांड के बाद अपने-अपने समर्थको के साथ कलेक्टर, एसपी व अन्य अधिकारियों से मिलने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने शहर में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद होते हुए हौंसलों को लेकर चर्चा करते हुए हत्याकांड के आरोपियों को जल्द पकडऩे के साथ ही शहर में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए ऐसे अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आने की मांग कही।

Home / Mandsaur / तिरंगा ओढ़ाकर सोनी का शव गांधी चौराहें पर रख किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो