scriptखूब तपाने के बाद नवतपा दे गया जिले को ठंडक | mandsaur news | Patrika News
मंदसौर

खूब तपाने के बाद नवतपा दे गया जिले को ठंडक

खूब तपाने के बाद नवतपा दे गया जिले को ठंडक

मंदसौरJun 03, 2019 / 12:12 pm

Nilesh Trivedi

patrika

खूब तपाने के बाद नवतपा दे गया जिले को ठंडक

मंदसौर.
इस बार नवतपा ने खूब पताया। और आखरी में जाते-जाते जिले को ठंडक दे गया।नवतपा के बीच रविवार को लगातार दूसरे दिन दोपहर बाद तेज बारिश हुई। एक घंटे तक चले बारिश के इस दौर में कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। बारिश से पहले कुछ समय के लिए आंधी भी चली। तेज बारिश के बाद दिनभर की तपन के बाद लोगों को राहत मिली। बारिश थमने के बाद भी रात तक बारिश सा मौसम बना रहा और आसमान पर बादल छाए रहे।

दिनभर रही गर्मी, शाम को ठंडक
जिले में दो दिनों से मौसम ने करवट ली। शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को सुबह से तेज उमस ने लोगों को खूब परेशान किया।रविवार को भी सुबह से तेज गर्मी का दौर था। नवतपा में दोपहर १ बजे ही तापमान ४३ डिग्री था। इस गर्मी के बीच शाम ३.३० बजे बाद अचानक से मौसम बदला और आसमान पर बादल छाने के साथ ही बरसना भी शुरु हो गए। जो एक घंटे तक जारी रहे। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। मानसून भी आने को है। वर्तमान में तेज गर्मी के बीच हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है। पखवाड़े भर बाद मानसून आने को है, लेकिन दो दिनों से हुई बारिश ने अभी से ही लोगों को वर्षाऋतु का एहसास करा दिया।

जलजमाव की कई जगह बनी स्थिति
तेज बारिश से शहर की सडक़ो पर पानी बह निकला और पूरा शहर तरबतर हो गया।बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थित बन गई। नालियों का पानी सडक़ों पर जमा हो गया। बारिश थमने के बाद निकासी के इंतजाम करते हुए लोग देखे गए। नपा द्वारा शहर में मानसून पूर्वनालों की सफाई का दौर चल ही रहा हैकि अभी से ही जलजमाव के हालात दिखाईदेने लगे।

Home / Mandsaur / खूब तपाने के बाद नवतपा दे गया जिले को ठंडक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो