scriptबिजली कंपनी के दफ्तर हजारों के बिल लेकर पहुंची महिलाएं | mpeb news | Patrika News
मंदसौर

बिजली कंपनी के दफ्तर हजारों के बिल लेकर पहुंची महिलाएं

बिजली कंपनी के दफ्तर हजारों के बिल लेकर पहुंची महिलाएं

मंदसौरJul 21, 2019 / 11:50 am

Nilesh Trivedi

patrika

बिजली कंपनी के दफ्तर हजारों के बिल लेकर पहुंची महिलाएं

मंदसौर.
इन दिनों अत्यधिक राशि के बिजली के बिलों को लेकर हर कोई परेशान है। कंपनी कार्यालय में भी दिनभर अधिक राशि के बिलों की शिकायत लेकर अनेक लोग पहुंचे रहे है। यहां कोई रीडिंग की समस्या बता रहा है तो कोई अधिक राशि की। लेकिन यहां समाधान मिलने के बजाए बदले हुए नियम बताए जा रहे है। बढ़े हुए बिजली के बिल इस बार आने के कारण लोगों में आक्रोश भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी शहर के बिजली कंपनी दफ्तर में रामटेकरी, नरसिंहपुरा सहित अन्य क्षेत्रों की महिलाएं पहुंची और उन्होंने प्रदेश सरकार और सीएम के विरुद्ध नारे लगाए। और अफसरों को पहले के और अभी के बिल बताए। हालांकि उन्हें यहां से निराश ही लौटना पड़ा। महिलाओं ने कहा कि गरीब वर्ग के लोग इतनी राशि के बिल भरने में सक्षम नहीं है।
यह लोग पहुंचे कंपनी दफ्तर
सुरेश पमनानी कई बिल लेकर पहुंचे। इसमें १२ हजार से लेकर १४ और ७ हजार तक के बिल उनके हाथ में थे। उनका कहना था कि जो मीटर बंद है। उसका १२ हजार का बिल आया और उनका ७ हजार का। इसी तरह अनुसईया बाई ने बताया कि पहले १८७ रुपए का बिल था वहीं अब ४७१८ का है। लता ने बताया कि उनका बिल २८३७ का आया। रामकन्याबाई ने बताया कि उनका बिल ३५०० का आया। तो मोहनबाई, कलावती बाई ने बताया कि उनके बिल ४७१८ से लेकर ५२०८ तक के आए है। इसी तरह अनेक महिलाओं ने बिलों की समस्या बताई और कहा कि पहले २०० के अंदर आता था अब कई गुना अधिक बढ़ते हुए ३ से ५ हजार तक के आए है। गरीब वर्ग भारी भरकम राशि के बिल कहा से अदा करेगा।
समस्या की यह है वजह
पिछले सरकार में २०० रुपए माह के बिल की योजना शुरु हुई थी। ऐसे में उपभोक्ताओं को उसी की आदत थी और २०० से अधिक का बिल उन्हें नहीं मिल रहा था। अब नई सरकार ने नियमों में संशोधन किया तो नए नाम से योजनाएं भी लागू की। इसमें पूर्व सरकार की योजना को बंद कर दिया। और नई योजना लागू कर दी। इसमें १०० यूनिट तक १०० का ही बिल देना है। इससे अधिक यूनिट पर उन्हें पूरी राशि चुकाना पड़ेगी। ऐसे में गर्मी के चलते अधिक बिजली की खपत हो रही है और इसी के चलते इस बार अत्यधिक राशि के बिल आए। जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे है।
एसी से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता
अत्यधिक राशि के बिलों को लेकर आम लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। ऐसे में इस समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सोमिल नाहटा और कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष अंशाषु संचेती शुक्रवार को अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा से मिलने पहुंचे।

Home / Mandsaur / बिजली कंपनी के दफ्तर हजारों के बिल लेकर पहुंची महिलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो