scriptजिन लोगों को किलो-क्विंटल का हिसाब मालूम नहीं वे अब… | News | Patrika News
मंदसौर

जिन लोगों को किलो-क्विंटल का हिसाब मालूम नहीं वे अब…

जिन लोगों को किलो-क्विंटल का हिसाब मालूम नहीं वे अब…

मंदसौरAug 12, 2018 / 03:27 pm

harinath dwivedi

patrika

जिन लोगों को किलो-क्विंटल का हिसाब मालूम नहीं वे अब…

मंदसौर.
मंदसौर संसदीय क्षेत्र के ग्राम दलोदा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि परिश्रम से ही सपना साकार किया जा सकता है और वह परिश्रम अगर कोई करता है तो वह हमारे देश का किसान है। परिश्रम के साथ अगर कोई अन्य भी साथ देता है तो किसान का मनोबल दुगना हो जाता है। वह साथ देने का काम किया है केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने। उन्होंने कहा कि सडक़, स्वास्थ्य केंद्र और उन्नत तकनीक अब गांव-गांव में पहुंच रही है परंतु जिन लोगों को किलो और क्विंटल का हिसाब मालूम नहीं वह किसानों का दर्द दूर करने के लिए घूम रहे हैं और स्वयं को किसान हितैषी बता रहे है। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के कई युवा किसान पढ़ लिखकर नौकरियां छोड़ कर नई नई तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी खेती से लाखों रुपया कमा रहे है।


देश का अन्नदाता है किसान
विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है जो खुले आसमान और धरती के बीच अपनी कड़ी मेहनत से अनाज उगाकर देशवासियों का पेट भरता है और इसीलिए हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री उसे अन्नदाता कहते हैं। आज गांव-गांव तक उन्नत कृषि, तकनीकि, शासकीय कृषि योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, बच्चों के लिए स्कूल और आंगनवाड़ी हैं तो उसका पूरा श्रेय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का है। पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पाटीदार ने कृषक भाइयों को कृषि कार्य के साथ कुटीर उद्योग चलाने की बात कही। साथ ही जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर ने कृषि क्षेत्र में सहकारिता के सहयोग और महत्व को बताया। वही से कृषि वैज्ञानिक डॉ एसपी त्रिपाठी किसानों को जैविक तकनीकी और उन्नत बीज पैदावार की बात बताई। इफको के एमसी विजय कुमार द्विवेदी ने स्कोर द्वारा किसानों को कृषि पद्धति के नए तरीके और किस मात्रा में दवा उपचार के तरीके बताएं। साथ ही प्रबंधक एमएल जोशी ने कंपनी द्वारा उत्पादित कृषक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों के बारे में बताया। कार्यक्रम में राजेंद्र सुराणा, भगवान सिंह शक्तावत, ईश्वर लाल पाटीदार, नानालाल अटोलिया और तेजपाल सिंह धाकड़, अमृतराम माली, नरेंद्र पाटीदार, विवेक पाटीदार उपस्थित थे।
—————————–

Home / Mandsaur / जिन लोगों को किलो-क्विंटल का हिसाब मालूम नहीं वे अब…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो