scriptइनके कान में कई कार्यकर्ताओं ने कहा- अबकी बार बदलों टिकट | News | Patrika News
मंदसौर

इनके कान में कई कार्यकर्ताओं ने कहा- अबकी बार बदलों टिकट

इनके कान में कई कार्यकर्ताओं ने कहा- अबकी बार बदलों टिकट

मंदसौरSep 15, 2018 / 01:56 pm

harinath dwivedi

patrika

इनके कान में कई कार्यकर्ताओं ने कहा- अबकी बार बदलों टिकट

मंदसौर.
कभी इस नेता के नाम से नारेबाजी तो कभी उस नेता के नाम से नारेबाजी। नारेबाजी गुटबाजी को बढ़ाती है। सबको एक करके ही पार्टी मजबूत होगी। कंाग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह ने कही। वे शहर के सीतामऊ रोड पर स्थित कुमकुम गार्डन में आयोजित एकता यात्रा की सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नोट बंदी फेल हो गई। इन्होंने कहा था कि पंद्रह-पंद्रह लाख रूपए बैंक खातों में आएंगे। वो भी नहीं आए। सिंह ने कहा कि जनता मन बना चुकी है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। इससे पहले पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा, मुजीब कुरैशी, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पुष्पा भारतीय और जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा, राघवेंद्र ङ्क्षसह तोमर, बबीता ङ्क्षसह तोमर, सोमिल नाहटा, किशन ङ्क्षसह चौहान, श्यामलाल जोकचंद्र, परशुराम सिसौदिया, राजेश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


नाम नहीं लिया पर रख दी ईशारों में बात
सभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं और दावेदारों की बात सुनी। सबसे पहले गरोठ विधानसभा के कार्यकर्ता और दावेदारों ने अपना पक्ष रखा। प्रत्येक दावेदार और कार्यकर्ता ने उनके कान में अपना पक्ष रखा और दावेदारों ने दावेदारी संबंधित फाइल भी उनको दी। कुछ कार्यकर्ताओं ने नेताओं और आसपास खड़े अन्य दावेदारों के समर्थकों के डर से नाम ना लेकर अपनी बात उनको कही। एक कार्यकर्ता ने यह कहा कि आपका पुराना स्तम्भं कमजोर हो गया है। नए स्तम्भ को टिकट दो। इस पर सिंह ने कहा कि देखता हूं। वहीं एक कार्यकर्ता ने मालवी भाषा में कहा कि जंणे पेला टिकट दियो थो वणे ही टिकट दिजो तो सीट पर कांग्रेस आगा। वंणाकी पकड़ मजबूत है। तो कई कार्यकर्ताओं ने सीधे अपने नेता के टिकट देने की बात कही। इसके बाद मल्हारगढ़, सीतामऊ और मंदसौर के कार्यकर्ता और दावेदार मिले।


संगत से पंगत में दिलाया संकल्प
संगत से पंगत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चौहान ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संकल्प भी दिलाया और कहा कि हाथ के पंजे के लिए ही काम करेगें। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं ने ङ्क्षसह के साथ सेल्फी ली। इसके बाद सिंह ने कहा कि फोटो ग्राफर है आप आ जाओ और नंबर दे दो वह फोटो भेज देगा। फिर कई कार्यकर्ता सेल्फी लेते रहे।


इससे पहले वन-टू-वन
इससे पहले कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों से दिग्विजय ङ्क्षसह सर्किट हाऊस पर एक-एक करके मिले। और उनसे क्षेत्र के मुद्दे, कैसे जीत सकते है और किस को टिकट मिलना चाहिए। इसको लेर चर्चा की। उन्होंने यूथ कंाग्रेस, जिला कंाग्रेस, किसान कांग्रेस सहित अन्य मोर्चा के पदाधिकारियों से चर्चा की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो