scriptVideo # देखिए, कैसे उत्साह से मनाया प्यार और अपनेपन का यह त्यौहार | News | Patrika News
मंदसौर

Video # देखिए, कैसे उत्साह से मनाया प्यार और अपनेपन का यह त्यौहार

Video # देखिए, कैसे उत्साह से मनाया प्यार और अपनेपन का यह त्यौहार

मंदसौरJan 14, 2019 / 10:07 pm

Rahul Patel

patrika

Video # देखिए, कैसे उत्साह से मनाया प्यार और अपनेपन का यह त्यौहार

मंदसौर.
प्यार और अपनेपन का त्योहार लौहड़ी पर्व सोमवार को मनाया गया। शहर के नई आबादी स्थित गुरुद्वारे में पंजाबी समाजजनों ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। रात करीब 8 बजे समाजजनों ने एकत्र होकर लोहड़ी का पूजन किया। इसके बाद लोहड़ी का दहन किया गया। लोहड़ी दहन के बाद सभी समाजजनों द्वारा बारी बारी से लोहड़ी में तिल, गुड़ आदि डालकर मंगलकामनाएं की। इसके बाद डीजे की धुन पर सभी समाजजनों ने जमकर नृत्य किया। और एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाईयां दी। लोहड़ी पर्व का यह कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा। उल्लेखनीय है कि लोहड़ी के दिन से माघ का महीना शुरु हो जाता है और ऐसा कहा जाता है कि लोहड़ी की रात सबसे सर्द रात होती है।

मंदिरों में रही भीड़, पशुओं को खिलाया चारा
शहर सहित जिले के कई स्थानो पर सोमवार को मकर संक्रांति पर्व हर्ष-उल्लास से मनाया गया। शिवना तट स्थित भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई। भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर नेवैद्य अर्पित किया। इसके अलावा गुंदेश्वर महादेव मंदिर, बडक़ेश्वर महादेव मंदिर सहित नई आबादी, जनता कॉलोनी, खानपुरा के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने मंदिर क्षेत्र में कई गरीब और याचकों को अन्न-वस्त्र दान किए। शहर के गांधी चौराहा, शुक्ला चौक, खानपुरा, जीवागंज, प्रताप बस स्टेंड, नेहरू बस स्टेंड क्षेत्र सहित कई जगह लोगों ने पशुओं को चारा दान किया। इसके अलावा नई आबादी, संजीत नाका, सीतामऊ फाटक क्षेत्र में भी लोगों ने मकर संक्रंाति पर पशुओं को गुड़-लाप्सी के साथ चारा खिलाया।


रघर-घर बना खिचड़ा व तिल मिष्ठान्न
मकर संक्रांति पर्व पर घर-घर गेहूं का खिचड़ा बनाया गया। इसके अलावा तिल के लडड़ू और तिल पपड़ी के मिष्ठान्न भी बनाए गए। कई शौकीनों ने बाजार की रेवड़ी-गजक का भी भोग लगाया। लोगों ने एक-दूजे को मकर संक्रांति पर्व की बधाईयों का इन्हीं मिष्ठान्नों के साथ आदान-प्रदान किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो