scriptAssam Online Lottery 2020 : असम राज्य लॉटरी परिणाम 2020 आज | assam online lottery 2020 state lottery results today in india | Patrika News
बाजार

Assam Online Lottery 2020 : असम राज्य लॉटरी परिणाम 2020 आज

-Assam Online Lottery 2020 : लॉटरी लोगों को अपनी किस्मत आजमाने और भारी मात्रा में नकदी जीतने का एक शानदार मौका देती है।
-Online Results 2020: भारत में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन लॉटरी ( Online Lottery in India ) पर प्रतिबंध लगाया हुआ हैं, लेकिन राज्यों में इसे मान्यता है।
-असम लॉटरी के प्रतिदिन तीन परिणाम जारी होते हैं। असम फ्यूचर लॉटरी के परिणाम दोपहर 12 बजे तक घोषित किए जाते हैं।

May 22, 2020 / 03:56 pm

Naveen

assam online lottery 2020 state lottery results today in india

Assam Online Lottery 2020 : असम अपने चाय बागानों, समृद्ध वन्य जीवन और रेशम के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन, साथ ही असम में लॉटरी भी काफी फेमस है। लॉटरी लोगों को अपनी किस्मत आजमाने और भारी मात्रा में नकदी जीतने का एक शानदार मौका देती है। भारत में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन लॉटरी ( Online Lottery in India ) पर प्रतिबंध लगाया हुआ हैं, लेकिन राज्यों में इसे मान्यता है। असम लॉटरी के प्रतिदिन तीन परिणाम जारी होते हैं।

असम राज्य लॉटरी के लिए परिणाम ( Assam state lottery results )
असम फ्यूचर लॉटरी के परिणाम दोपहर 12 बजे तक घोषित किए जाते हैं। असम सिंगम लॉटरी के परिणाम शाम 5 बजे तक घोषित किए जाते हैं। असम कुइल लॉटरी के परिणाम 8 बजे तक घोषित किए जाते हैं।

बता दें कि असम लॉटरी पीडब्ल्यूडी-आईबी कॉम्प्लेक्स, तेंगापारा, कोकराझार, असम 783370 में खेली जाती है। असम लॉटरी का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www. assamlotteries.com पर जारी किया जाता है। इसमें असम ‘कुइल बेस्ट लॉटरी’ का परिणाम रात 8 बजे घोषित किए जाते हैं। असम कुइल बेस्ट लॉटरी का प्रथम पुरस्कार 10 लाख रुपए है। लॉटरी टिकट की कीमत 6 रुपए है।

इसके अलावा अन्य पुरस्कार इस प्रकार है। असम लॉटरी को राज्य-मान्यता प्राप्त प्राधिकरण बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (असम) द्वारा संचालित किया जाता है। इसके लिए ‘दावा प्रपत्र’ आधिकारिक वेबसाइट http://assamlotteries.com/ से प्राप्त किया जा सकता है। विवरण को बड़े अक्षरों में भरना होगा। विजेता को इस फॉर्म के साथ एक वैध फोटो आईडी उपलब्ध करानी होगी। इसे परिणाम जारी होने के 30 दिन के अंदर जमा कराना होता है

Home / Business / Market News / Assam Online Lottery 2020 : असम राज्य लॉटरी परिणाम 2020 आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो