25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 सालों में दूसरी बार बजट के दिन शनिवार को बीएसई में होगा कारोबार

इससे पहले 2015 में बजट के दिन शनिवार को खुला था बांबे स्टॉक एक्सचेंज एक फरवरी निर्मला सीतारमण दूसरी बार संसद में पेश करेंगी 2020-21 का बजट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 23 Jan 2020, 1:05 PM IST

Bombay Stock Exchange

BSE to trade on Saturday for the second time in 6 years on budget 2020

नई दिल्ली। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि एक फरवरी, 2020 यानी शनिवार को बजट के दिन घरेलू शेयर बाजार खुला रहेगा और उसमें कारोबार होगा। कारोबार का समय सामान्य रूप से सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। एक्सचेंज का प्री-ओपन ट्रेड सुबह 9 बजे से 9:15 बजे के बीच होगा। एक्सचेंज ने मंगलवार देर रात एक नोटिस के जरिए यह जानकारी दी। आमतौर पर शनिवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः-IMF के बाद फिच ने दिया भारत को झटका, Fitch के 5.5 फीसदी होने का अनुमान लगाया

यह पहली बार नहीं होगा, जब बजट के मौके पर घरेलू शेयर बाजार शनिवार को खुला रहने वाले हैं। इससे पहले पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 28 फरवरी, 2015 को शनिवार के दिन बजट पेश किया था और उस दिन शेयर बाजार खुले रहे थे। आपको बता दें कि एक फरवरी को बजट संसद के पटल पर रखा जाएगा। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार बजट पेश करेंगी।

यह भी पढ़ेंः-घाटा होने की वजह से वोडाफोन ने बंद की एम-पेसा की फंक्शनिंग, आरबीआई ने रद्द किया का आवंटन सर्टिफिकेट

अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों के साथ-साथ शेयर बाजार को भी इस बजट से बहुत अधिक उम्मीदें हैं। क्योंकि यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर आने वाला है, जब देश मंदी से गुजर रहा है और महंगाई की दर बहुत अधिक है। भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में घटकर 4.5 फीसदी रह गई, जो 2013 के बाद की सबसे कमजोर गति है। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए पांच प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया, जो 11 वर्षों में सबसे धीमा है।