डिपॉजिटरी के ऑंकड़ों की मानें तो 1-12 जून के बीच Foreign Portfolio Investors ( FPI ) ने शेयर बाजार में पूरे 22,840 करोड़ रुपये की पूंजी डाली. हालांकि, उन्होंने डेट बाजार से 2,266 करोड़ रुपये निकाल लिए। इस तरह उनका शुद्ध निवेश ( NET INVESTMENT ) 20,574 करोड़ रुपये रहा है। माना जा रहा है कि इसकी मुख्य वजह ग्लोबल मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ना है।