कैसे ठीक करेंगे- EPFO ने पेपरवर्क और समय बचाने के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट की सुविधा दी है। कर्मचारी से रिक्वेस्ट मिलने के बाद सिस्टम उसकी तुलना UIDAI डाटा से करेगा। और बाद में यही जानकारी वेरिफिकेशन के बाद नियोक्ता के लॉगइन पर भेजी जाएगी। इसके बाद EPFO फील्ड ऑफिसर, कर्मचारी और नियोक्ता की तरफ से रिक्वेस्ट किए गए सुधार/बदलाव किया जाएगा। PF अकाउंट को अपडेट करने के लिए आपके पास एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), आधार (AADHAR) नंबर और EPFO की वेबसाइट एक्सेस होना चाहिए ।