यह भी पढ़ेंः- जब 5000 रुपए से ज्यादा की कमाई पर 13 पैसे देना पड़ता इनकम टैक्स
विदेशी बाजारों में टूटा बाजार
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 9.70 डॉलर टूटकर 1,568.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 10.10 डॉलर की गिरावट में 1,572.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी रहने से सोने पर दबाव रहा। डॉलर की मजबूती से दुनिया की अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना महंगा हो गया। इससे मांग कम रही और सोने के भाव टूट गए।
यह भी पढ़ेंः- Corona Virus के कहर से सहमा Crude Oil, 13 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचा
यह भी पढ़ेंः- बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों ने कराई बाजार की वापसी, सेंसेक्स में साढ़े तीन महीने की सबसे बड़ी तेजी
स्थानीय बाजारों में सोना हुआ सस्ता
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के विपरीत चांदी हाजिर 0.05 डॉलर चमककर 17.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड पिछले कारोबारी दिवस के रिकॉर्ड स्तर से 480 रुपए लुढ़ककर 41,890 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी की गिरावट में 41,720 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,900 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 200 रुपए लुढ़ककर 47,400 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी वायदा भी 410 रुपए की गिरावट में 45,890 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,890 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,720 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- .47,400 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 45,890 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,900 रुपए