विदेशी बाजारों में सोने का भाव
सोने का भाव कॉमेक्स पर सात साल के शिखर पर चला गया है। आंकड़ों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर मंगलवार को सोने का भाव 1,742.20 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि 18 अक्टूबर के बाद का सबसे उंचा स्तर है जब सोने का भाव कॉमेक्स पर सोना 1,749.10 डॉलर प्रति औंस तक उछला था। कॉमेक्स पर सोने के जून अनुबंध में पिछले सत्र से 17.80 डॉलर की तेजी के साथ 1,711.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 1,742.20 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि बीते साढ़़े सात साल के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं बात चांदी की बात करें तो कॉमेक्स पर मई अनुबंध में पिछले सत्र से 2.56 फीसदी की तेजी के साथ 15.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था। बाजार के जानकार बताते हैं कि सोना इस साल 2000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है।