घरेलू बाजार में आई जेवराती मांग वैश्विक दबाव के बावजूद घरेलू जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 175 रुपए की तेजी के साथ 30,825 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चमककर 30,675 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर टिकी रही। चांदी पर दबाव बना रहा। चांदी हाजिर 50 रुपए की गिरावट में 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, चांदी वायदा 25 रुपए की बढ़त के साथ 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) – सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,825 – सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,675 – चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,150
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,315 – सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 – सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000 – गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700 ये भी पढ़ें–