24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price: आजादी के बाद 10 महीनों में पेट्रोल और डीजल हुआ सबसे ज्यादा महंगा

10 महीनों में पेट्रोल के दाम में 21 रुपए का हुआ इजाफा, डीजल हुआ 18.68 रुपए महंगा10 महीनों में से 7 महीने महंगा हुआ है पेट्रोल और डीजल, नवंबर से लगाता हो रहा है इजाफा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 21 Feb 2021, 1:55 PM IST

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 19th Feb 2021

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 19th Feb 2021

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। पूरे देश में इसी बात की चर्चा हो रही है आखिर पेट्रोल और डीजल कब सस्ता होगा। खास बात तो ये है कि देश की आजादी के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है, जबकि मात्र 10 महीनों में पेट्रोल 20 और डीजल 18 रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका हैै। patrika.com ने बीते 14 महीनों का डाटा निकाला है, जिसमें पता चला है कि जनवरी 2020 से लेकर फरवरी 21 तक पेट्रोल और डीजल के दाम 7 बार बढ़े हैं। जबकि डीजल 6 महीने सस्ता हुआ है। जबकि मात्र एक महीना ऐसा रहा है जब पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। आइए आप भी पढि़ए patrika.com की विशेष रिपोर्ट...

10 महीने में सबसे ज्यादा इजाफा
देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। आंकड़ों की मानें तो मई 2020 से फरवरी में अब तक पेट्रोल 21 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। जबकि डीजल इस दौरान 18.68 रुपए तक महंगा हो चुका है। जानकारों की माने तो देश की आजादी के बाद ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब मात्र 10 महीनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इतनी ज्यादा तेजी देखने को मिली है।

जून 2020 में देखने को मिली थी सबसे बड़ी तेजी
जून 2020 में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। जून 2020 में पेट्रोल 9.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 11.14 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। जानकारी के अनुसार इस महीने में सरकारों की मानें तो वैट में इजाफा किया था। ताकि लॉकडाउन के दौरान हुए रेवेन्यू के नुकसान की भरपाई की जा सके। जबकि मई 2020 में डीजल 7.1 रुपए डीजल महंगा हुआ था। जिसके बाद जुलाई में डीजल करीब 7 रुपए तक सस्ता हो गया था।

पेट्रोल और डीजल की महंगाई का सफर































































































महीनापेट्रोल में इजाफा ( रुपए प्रति लीटर में )डीजल ( रुपए प्रति लीटर में )सस्ता या महंगा
जनवरी 201.871.68सस्ता
फरवरी 201.311.68सस्ता
मार्च 202.372.31सस्ता
अप्रैल 20कोई बदलाव नहींकोई बदलाव नहींकोई बदलाव नहीं
मई 201.677.1महंगा
जून 209.1711.14महंगा
जुलाई 20कोई बदलाव नहीं6.97सस्ता
अगस्त 201.60कोई बदलाव नहींमहंगा
सितंबर 200.972.93सस्ता
अक्टूबर 20कोई बदलाव नहीं0.17सस्ता
नवंबर 201.281.96महंगा
दिसंबर 201.371.45महंगा
जनवरी 212.592.61महंगा
फरवरी 21 ( अब तक )4.284.49महंगा


बीते चार महीनों में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

अगर बात बीते चार महीनों यानी नवंबर 2020 से लेकर अब तक की करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आईओसीएल से मिलील जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल चार महीनों में 9.52 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। जबकि डीजल की कीमत में 10.51 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। जबकि फरवरी 2021 में पेट्रोल 4.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल 4.49 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार बीते 10 महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में सबसे ज्यादा तेजी की बड़ी वजह सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी है। यह बात पूरी तरह से ठीक है कि आजादी के बाद 10 महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में सबसे बड़ी तेजी है। एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट ( कमोडिटी एंड रिसर्च ) अनुज गुप्ता के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा क्रूड ऑयल की वजह से नहीं एक्साइज और वैट बढऩे के कारण हुआ है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

आज लगा पेट्रोल और डीजल की बढ़ोतरी पर ब्रेक
पेट्रोल और डीजल के दाम में 12 दिनों से जारी वृद्धि पर ब्रेक लग गया है जोकि देश के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बीते सप्ताह के आखिर में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई नरमी के बाद तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को कोई बदलाव नहीं किया। पेट्रोल का भाव इस समय रिकॉर्ड स्तर पर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव रविवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 90.58 रुपए, 91.78 रुपए, 97 रुपए और 92.59 रुपए प्रति लीटर बना रहा। डीजल की कीमतें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी क्रमश: 80.97 रुपए, 84.56 रुपए, 88.06 रुपए और 85.98 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बनी रही।