यह भी पढ़ें
अब से सोमवार को रहेगी बंदी, वीकेंड लॉकडाउन में बदलाव के जानें अपडेट
जानकारी के अनुसार जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल बैराज पर शुक्रवार की शाम को चार दोस्त यमुना में नहाने के लिए उतरे। बारिश के चलते चारों किशोर यमुना के गहरे पानी में चले गए। चारों किशोरों को डूबता देख नाविकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। नागरिकों के द्वारा प्रमोद उम्र करीब 12 वर्ष निवासी औरंगाबाद को सकुशल समय रहते बचा लिया गया। जबकि प्रमोद के 3 साथी यमुना में ही डूबे रहे और शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद कमल पुत्र बैजनाथ उम्र 11 वर्ष, रिहान उम्र क़रीब 14 वर्ष और सुफियान निवासी औरंगाबाद के शव पुलिस ने यमुना में से बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें