scriptBeauty Tip’s, हेयर कलर बढ़ाता है बालों की चमक, इस तरह लगाएं | Beauty Tips For Hair Colour | Patrika News
मथुरा

Beauty Tip’s, हेयर कलर बढ़ाता है बालों की चमक, इस तरह लगाएं

बालों की चमक बढ़ाने के लिए हेयर कलर लगाया जाता है। बालों में कलर करना आज कल फैशन हो गया है।

मथुराFeb 22, 2020 / 02:28 pm

अमित शर्मा

Beauty Tip's, हेयर कलर बढ़ाता है बालों की चमक, इस तरह लगाएं

Beauty Tip’s, हेयर कलर बढ़ाता है बालों की चमक, इस तरह लगाएं

मथुरा। बालों में कलर कराना आज कल आम बात हो गयी है। हेयर कलर किस तरह से बालों पर लगाया जाए जानते हैं ब्यूटीशियन हर्षिता खंडेलवाल से। हेयर कलर बालों को कभी खराब नहीं करता है। बालों की चमक बढ़ाने के लिए हेयर कलर लगाया जाता है। बालों में कलर करना आज कल फैशन हो गया है।
यह भी पढ़ें

तीन लाख निरंकारी भक्त करेंगे 1166 अस्पतालों की सफाई

ऐसे करें कलर

बदलते हुए ट्रेंड को देखते हुए आज कल युवतियां अपने बालों पर तरह तरह के उपाय करती हैं कि उनके बाल स्मूथ और शाइनिंग रहें। पत्रिका के ख़ास कार्यक्रम Beauty Tip’s में बात करेंगे बालों पर कलर करते समय क्या क्या सावधानियां बरती जाएं। जानते हैं ब्यूटीशियन हर्षिता खंडेलवाल से। हेयर कलर कैसे करना चाहिए और क्या क्या सावधानियां बरती जाए। हर्षिता ने बताया कि दो तरह के कलर बालों में लड़कियां कराती है। ब्यूटीशियन का कहना है कि आजकल हेयर कलर एक आम बात हो गई है क्योंकि लड़कियां अपने बालों से बहुत प्यार करती हैं। डिफरेंट डिफरेंट टाइप के हेयर रहें और इसी तरह से वह अलग अलग तरीके से हेयर कलर कराती हैं। आजकल का जो ट्रेंड चल रहा है वह ग्लोबल हाईलाइट क्या चल रहा है। स्ट्रिक्स में हाईलाइट चल रहा है ओंब्रे लुक चल रहा है।
यह भी पढ़ें– VIDEO: मामूली विवाद में BSF जवान सहित पूरे परिवार की पिटाई, लाइसेंसी रायफल छींन ले गए आरोपी

ये कलर फैशन में अधिक

पत्रिका से बात करते हुए हर्षिता ने बताया कि आजकल जो लोग चल रहा है बालों में कलर कराने का वह रेड कलर चल रहा है। ओनियन कलर चल रहा है और ब्लू कलर फैशन में है। ग्रीन कलर फैशन में है। इन कलरों का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। ना ही इससे बाल खराब होते हैं। इससे बाल खराब नहीं होते। दो तरह के प्रोसेस होते हैं पहला होता है ग्लोबल और दूसरा होता है स्ट्रिक्स।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो