scriptप्रियंका गांधी के ट्वीट पर गिरिराज का पलटवार, बोले- जिस परिवार ने देश को लूटा वह देश को क्या बताएगा | Central Minister Giriraj Singh Attack on Priyanka Gandhi Congress | Patrika News
मथुरा

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर गिरिराज का पलटवार, बोले- जिस परिवार ने देश को लूटा वह देश को क्या बताएगा

प्रियंका ने भाजपा सरकार पर देश का खजाना लूटने और पूंजीपतियों को हाथों खेलने का आरोप लगाया है।

मथुराJan 13, 2020 / 07:41 pm

अमित शर्मा

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर गिरिराज का पलटवार, बोले- जिस परिवार ने देश को लूटा वह देश को क्या बताएगा

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर गिरिराज का पलटवार, बोले- जिस परिवार ने देश को लूटा वह देश को क्या बताएगा

मथुरा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन वेटरनरी कॉलेज पहुंचे और उन्होंने दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने देश के कई अन्य विश्वविद्यालयों से आये कुलपतियों वैज्ञानिकों व अधिकारियों के साथ उत्पादन, वितरण व किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने की योजनाओं पर विचार विमर्श कर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें

वॉशरूम में युवतियों को नहाता देख रहा था गेस्ट हाउस कर्मचारी, किया पुलिस के हवाले


गिरिराज सिंह इस मौके पर मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने दीपिका के JNU जाने पर सवाल खड़े करते हुए अन्य फिल्मी हस्तियों को भी नसीहत दी। कहा कि क्या देश टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खाड़ा होगा, सेलिब्रिटी को ये सोचना चाहिए। जेएनयू में आतंकवादियों की बरसी मनाने वाले और देश विरोधी नारे लगाने वालों के साथ खड़े होने से पहले सेलिब्रिटी को सोचना चाहिए।
यह भी पढ़ें

भाजपा प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची जारी, बसपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए दो पूर्व विधायकों को भी मिली जगह

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी के उस ट्वीट पर भी जबाब दिया जिसमें प्रियंका ने भाजपा सरकार पर देश का खजाना लूटने और पूंजीपतियों को हाथों खेलने का आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी पर पटलवार करते हुए कहा कि जिस परिवार ने देश को लूट लिया वह देश को क्या बताएंगी।

Home / Mathura / प्रियंका गांधी के ट्वीट पर गिरिराज का पलटवार, बोले- जिस परिवार ने देश को लूटा वह देश को क्या बताएगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो