28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Mathura / वॉशरूम में युवतियों को नहाता देख रहा था गेस्ट हाउस कर्मचारी, किया पुलिस के हवाले

वॉशरूम में युवतियों को नहाता देख रहा था गेस्ट हाउस कर्मचारी, किया पुलिस के हवाले

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गेस्ट हाउस कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Jan 2020, 6:24 PM IST

मथुरा। कोलकाता से ब्रज दर्शन को आए श्रद्धालुओं ने गेस्ट हाउस कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए गेस्ट हाउस कर्मचारी की जमकर मजामत कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गेस्ट हाउस कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची जारी, बसपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए दो पूर्व विधायकों को भी मिली जगह

ये है मामला

चार दिन पूर्व ब्रज घूमने आए कोलकाता के एक दर्जन दर्शनार्थी थाना गोविंद नगर क्षेत्र के भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सामने बने कृष्ण बलराम गेस्ट हाउस में आकर ठहरे। सोमवार को दर्शन करने से पहले नहाने के लिए गए तो गेस्ट हाउस के कमरे के वॉशरूम में दिक्कत आने की वजह से ग्रुप की कुछ लड़कियां दूसरे वॉशरूम में नहाने के लिए गईं। लड़कियों का आरोप है कि गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने उनसे कहा कि गीजर खराब है तो आप दूसरे गीजर वाले वॉशरूम में जाकर नहा लीजिए। हमे लोग दूसरे वॉशरूम में नहाते वक्त गेस्ट हाउस कर्मचारी ओमवीर ने दूसरे वॉशरूम के कुर्सी पर पट्टा रखा और हमें नहाते हुए देख रहा था।

यह भी पढ़ें- दीपिका के JNU जाने पर केंद्रीय मंत्री की सेलिब्रिटीज को नसीहत, जहां लगते हों भारत विरोधी नारे, वहां जाने से पहले एक बार सोचें!

अचानक हुई आवाज से वॉशरूम में नहा रही युवतियों के होश उड़ गए और आनन-फानन में युवतियों ने कपड़े पहन मौके से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ओमवीर की जमकर मजामत कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी गेस्ट हाउस कर्मचारी ओमवीर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।