मथुरा। दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बहाने सेलिब्रिटीज को नसीहत दी है। मंत्री ने कहा कि JNU (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) में भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं, आतंकियों की बरसी की जाती है। ऐसे में किसी भी सेलिब्रिटी को इन स्थानों पर जाने से पहले एक बार सोचना चाहिए कि ऐसी जगहों पर जाया जाए या नहीं।